महाराष्ट्र

खसरा बीमारी से लगातार तीसरे दिन हुई मौत

Rani Sahu
23 Nov 2022 6:53 PM GMT
खसरा बीमारी से लगातार तीसरे दिन हुई मौत
x
मुंबई। गोवंडी इलाके से फैल रहा खसरा (Measles) पूरे मुंबई में फैलता जा रहा है। खसरे से संक्रमित मरीजों (infected patients) की संख्या रोजाना बढ़ रही है और बच्चों की मौत की संख्या भी बढ़ रही है। बुधवार को भिवंडी में रहने वाले 8 माह के बच्चे की हो गई। खसरा बीमारी से मुंबई में अब तक 12 बच्चों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि इनमें से 3 बच्चे मुंबई से बाहर के हैं. बुधवार को खसरा बीमारी से पीड़ित 13 नए मरीज सामने आए, जिससे खसरे से संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 3,534 हो गई है वही दो मरीज वेंटिलेटर पर हैं।
मुंबई शहर, भायखला, वर्ली, वडाला, धारावी, बांद्रा पूर्व, अंधेरी पूर्व, पश्चिमी उपनगरों में मलाड उत्तर, पूर्वी उपनगरों में गोवंडी, चेंबूर, कुर्ला, भांडुप में खसरे का प्रकोप दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। मुंबई में
अब तक खसरे के 3,534 मामले सामने आ चुके हैं और 12 मरीजों की मौत हो चुकी है। बुधवार को खसरा बीमारी से हए मासूम की मौत भिवंडी का रहने वाला था जिसका ईलाज मनपा के कस्तूरबा अस्पताल में चल रहा था। स्वास्थ्य विभाग ने मुंबईकरों से अपने बच्चों को खसरा का टीका लगवाने की अपील की है.
बुधवार को एक दिन में 156 संदिग्ध मरीज मिले
22 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया अस्पताल में 30 मरीज इलाज के लिए भर्ती हैं जिनमे 2 मरीज वेंटिलेटर पर है। कुल घरों का सर्वेक्षण - 35 लाख 73 हजार 976 756 बच्चो का बुधवार को टीकाकरण किया गया।
Source : Hamara Mahanagar
( जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरलहो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।)
Next Story