महाराष्ट्र

खसरा बीमारी से लगातार चौथे दिन हुई मौत

Rani Sahu
24 Nov 2022 5:09 PM GMT
खसरा बीमारी से लगातार चौथे दिन हुई मौत
x
मुंबई - पिछले दो महीनों से मुंबई में फैली खसरा बीमारी का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। चार दिनों से खसरा बिमारी (measles disease) से रोजाना एक मासूम की जान जा रही है। गुरुवार को भी गोवंडी का रहने वाले 8 महीने के एक बच्चे की मौत (death the Kid) खसरा बीमारी से हो गई। इस तरह मुंबई मे खसरा बीमारी से मरने वालों की संख्या 13 हो गई है। मुंबई में हुई कुल 13 मौतों में से 10 मुंबई के रहने वाले है जबकि 3 मरीज मुंबई से बाहर के हैं। मनपा के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि 21 मरीज ऑक्सीजन पर हैं, 5 मरीज आईसीयू में हैं और 2 मरीज वेंटिलेटर पर हैं.
21 मरीज ऑक्सीजन पर, 2 वेंटिलेटर पर -
मुंबई में 46 लाख 3 हजार 388 घरों का सर्वे किया गया है। इसमें बुखार और लाल चकत्ते वाले 3695 संदिग्ध मरीज मिले हैं। जनवरी से अब तक खसरे के 252 मामले सामने आ चुके हैं। कस्तूरबा, गोवंडी शिवाजी नगर प्रसूति अस्पताल, भारत रत्न डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर अस्पताल, रजवाड़ी, शताब्दी, सेवन हिल, कुर्ला भाभा, क्रांति ज्योति सावित्रीबाई फुले अस्पताल बोरीवली आदि में आदि में मरीजों के ईलाज के लिए 330 खाट बनाए गए है। इनमें से 97 बेड पर मरीज हैं जबकि 233 बेड खाली हैं। मनपा स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि मनपा द्वारा चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान में अब तक 19 हजार 980 बच्चों व गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण किया जा चुका है.
आठ माह के बच्चे की मौत-
गोवंडी के एक 8 महीने के बच्चे को 20 नवंबर को बुखार और शरीर पर दाने दिखाई दिए जिसके आधार पर अस्पताल में भर्ती किया गया मासूम को सांस लेने की तकलीफ हो रही थी।, 21 नवंबर को उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ और उन्हें विशेष अस्पताल में भर्ती कराया गया। 24 नवंबर को दोपहर 1 बजकर 10 मिनट पर अंग फेल होने के कारण और खसरे से उसकी मौत हो गई।
Source : Hamara महानगर
( जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरलहो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।)
Next Story