महाराष्ट्र

बधिर लड़के का यौन उत्पीड़न और हत्या, एक व्यक्ति गिरफ्तार

Deepa Sahu
26 March 2022 12:07 AM IST
बधिर लड़के का यौन उत्पीड़न और हत्या, एक व्यक्ति गिरफ्तार
x
बड़ी खबर

पुणे,महाराष्ट्र के पुणे शहर में एक 16 वर्षीय बधिर लड़के का कथित तौर पर यौन शोषण किया गया और फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने 21 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिसने बृहस्पतिवार शाम कोथरुड इलाके में लड़के की कथित तौर पर हत्या की और फिर उसके शव को बोरे में डालकर फेंक दिया था। कोथरुड थाने के वरिष्ठ निरीक्षक महेंद्र जगताप ने कहा, ''हमने कोथरुड में पीड़ित के घर के बगल में रहने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।''

उन्होंने कहा कि आरोपी को धारा 302 (हत्या), 201 (सबूत मिटान), 364 (अपहरण) और यौन अपराधों से बच्चों के लिए संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के संबंधित प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया गया है। अधिकारी ने कहा कि आरोपी ने पहले लड़के का यौन शोषण किया और फिर गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद उसने शव को बोरे में डालकर फेंक दिया।


Next Story