महाराष्ट्र

दानिश सिद्दीकी को मरणोपरांत 'जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर' से करेंगे सम्मानित  

Deepa Sahu
24 Dec 2021 6:16 PM GMT
दानिश सिद्दीकी को मरणोपरांत जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर से करेंगे सम्मानित  
x
फोटो-पत्रकार दानिश सिद्दीकी को मुंबई प्रेस क्लब की तरफ से साल 2020 के लिए मरणोपरांत जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

फोटो-पत्रकार दानिश सिद्दीकी को मुंबई प्रेस क्लब की तरफ से साल 2020 के लिए मरणोपरांत जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इसकी घोषणा शुक्रवार को की गयी। अफगानिस्तान में सिद्दीकी की मृत्यु हो गई थी। वहीं, बरिष्ठ पत्रकार प्रेंमशंकर झा (83) को लाईफटाईम अचीवमेंट अवार्ड प्रदान किया जाएगा।

सिद्दीकी ने लंबे समय तक देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में काम किया था। बाद में वह नई दिल्ली चले गए थे और वह समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुख्य फोटोग्राफर थे। प्रेस क्लब ने जारी बयान में कहा कि सिद्दीकी को रोहिंग्याओं और संशोधित नागरिकता कानून के विरोध में हुए आंदोलन से लेकर कोविड-19 और अफगानिस्तान गृहयुद्ध तक उनकी बेहतरीन तस्वीरों के लिए सम्मानित किया जा रहा है।
मुख्य न्यायाधीश 29 दिसंबर को देंगे रेड इंक अवार्ड
भारत के मुख्य न्यायाधीश एन वी रमण 29 दिसंबर को एक डिजिटल कार्यक्त्रस्म में वार्षिक रेडइंक अवार्ड्स फॉर एक्सीलेंस इन जर्नलिज्म प्रदान करेंगे और मुख्य वक्ता के तौर पर अपना विचार व्यक्त करेंगे। प्रेस क्लब की ओर से कहा गया है कि वरिष्ठ पत्रकार और लेखक प्रेम शंकर झा (83) को उनकी आजीवन उपलब्धियों के लिए रेडइंक पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। पुरस्कार समारोह के 10वें संस्करण के तहत सिद्दीकी और झा के अलावा, 24 अन्य विजेताओं को 12 श्रेणियों में पुरस्कृत किया जाएगा।
Next Story