महाराष्ट्र

गाय को बचाने से हुआ खतरनाक हादसा, 4 लोगों की दर्दनाक मौत

Bhumika Sahu
13 Aug 2022 11:48 AM GMT
गाय को बचाने से हुआ खतरनाक हादसा, 4 लोगों की दर्दनाक मौत
x
4 लोगों की दर्दनाक मौत

चंद्रपुर: महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में बीच हाईवे पर बैठी गाय को बचाने की कोशिश में पिछली रात एक SUV खड़े ट्रक से जा टकराई। दुर्घटना में SUV सवार दंपती सहित 4 व्यक्तियों की मौत हो गई। शनिवार को महाराष्ट्र पुलिस ने बताया कि दुर्घटना शुक्रवार देर रात चंद्रपुर-गढ़चिरौली हाईवे पर हुई। दुर्घटना में एक शख्स घायल हुआ है। घटना स्थल साओली थाना इलाके में आता है। मृतकों में गढ़चिरौली जिले में एक डीजे जॉकी पंकज बागडे (26) सम्मिलित है। वह अपने दोस्त अनूप ताडुलवार (35) के साथ डीजे सामग्री खरीदने के लिए चंद्रपुर गए थे।

साओली पुलिस थाने के सहायक निरीक्षक आशीष बोरकर ने कहा कि SUV में ताडुलवार की पत्नी, साला एवं एक दोस्त भी यात्रा कर रहे थे। सामान खरीदने के पश्चात् वापसी के चलते दुर्घटना के शिकार हो गए। चालक ने सड़क के बीच में बैठी एक गाय को बचाने का प्रयास करते हुए SUV पर नियंत्रण खो दिया तथा वाहन सड़क पर खड़े ट्रक में घुस गया। चार व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई।
वही मृतक व्यक्तियों की पहचान बागड़े और ताडुलवार के अतिरिक्त उनकी पत्नी माहेश्वरी (24) तथा मनोज तीर्थगिरिवार (29) की मौत हो गई। घायल की पहचान सुरेंद्र मेश्राम (23) के तौर पर हुई है।


Next Story