महाराष्ट्र

केबल पर बनेगा दहिसर भाईंदर ब्रिज

Rani Sahu
13 Dec 2022 5:36 PM GMT
केबल पर बनेगा दहिसर भाईंदर ब्रिज
x
मुंबई। दहिसर से भाईंदर (Dahisar to Bhayandar) जाने के लिए लगभग सवा घंटे का लगने वाले समय का अंतर कम किया जाएगा।अब यह दूरी मात्र दस से 12 मिनट में पार हो सकेगी। मनपा प्रशासन ने दहिसर भाईंदर को जोड़ने के लिए 5 किमी की दूरी के इस मार्ग पर केबल ब्रिज बनाने का निणर्य लिया। जिससे ब्रिज के निर्माण में समय की बचत होगी। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ने भी इस ब्रिज को जल्द पूरा करने का निर्देश दिया है।
मनपा और 'एमएमआरडी' के संयुक्त रूप से दहिसर से भाईंदर को जोड़े जाने का काम किया जाएगा। मनपा ने इस महत्वाकांक्षी परियोजना छह स्थानों पर केबल ब्रिज, वीविंग गैलरी , पार्किंग स्थल सहित आयकॉनिक स्ट्रक्चर तैयार किया जाएगा। काम का दायरा बढ़ने से 1600 करोड़ की लागत में बनने वाला ब्रिज के खर्च में 900 करोड़ की बढ़ोत्तरी कर अब 2500 करोड़ में ब्रिज का निर्माण होगा।
उल्लेखनीय है कि मुंबई का प्रवेश द्वार दहिसर चेक पोस्ट पर सैकड़ों वाहन दिन-रात लाइन में खड़े रहते हैं । इससे दहिसर चेक नाका क्षेत्र में बड़े पैमाने पर जाम लग जाता है । अब इस नए ब्रिज के निर्माण होने से ट्रैफिक की बड़ी समस्या का छुटकारा मिलेगा। दहिसर से मीरा-भाईंदर तक बनाए जाने वाले रोड को मुंबई में तैयार हो रहे कोस्टल रोड से भी जोड़ा जाएगा।
इस तरह होगा फायदा
- मुंबई के एक किनारे के छोर पर बसे दहिसर से मीरा-भायंदर में में लगभग 10 से 12 लाख लोग रहते है। इन इलाको में जाने के लिए पश्चिम रेलवे और पश्चिमी एक्सप्रेस राजमार्ग दो ही मुख्य रास्ता है। अब निर्माण से एक नया सड़क मार्ग तैयार होगा। दहिसर सहित कई जगहों पर हमेशा ट्रैफिक जाम रहता है। इसलिए दहिसर लिंक रोड से मीरा-भाईंदर तक छह लेन की तीन-तीन सड़कें बनाई जाएंगी। इसमें 1.5 किमी सड़क मुंबई मनपा की सीमा के अंतर्गत होगी और 3.5 किमी सड़क मीरा-भायंदर मनपा के अंतर्गत होगी।
Source : Hamara Mahanagar
{जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरलहो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।}
Next Story