महाराष्ट्र

गणपति विसर्जन के दौरान लगा करंट, जनरेटर कंपनी पर दर्ज हुआ केस

Shantanu Roy
10 Sep 2022 6:13 PM GMT
गणपति विसर्जन के दौरान लगा करंट, जनरेटर कंपनी पर दर्ज हुआ केस
x
पनवेल। पनवेल में शुक्रवार देर रात गणपति विसर्जन के दौरान करंट लगने से 11 लोग घायल हो गए थे। शनिवार को पुलिस ने उस जनरेटर कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया जिसका तार टूटने की वजह से यह दुर्घटना हुई थी। गौरतलब है कि पनवेल में गणपति विसर्जन के दौरान 11 लोगों को बिजली का झटका लग गया था। जिसके बाद सभी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जिसमे से 7 लोगों को पनवेल के उपजिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है तो वहीं दो को पटवर्धन अस्पताल में तो दो को लाइफलाइन अस्पताल में भर्ती कराया गया।
घायलों में दो लोगों को आईसीयू में रखा गया। एक चश्मदीद ने बताया कि तालाब में गणपति विसर्जन से पहले वडघर घाट पर पूजा – आरती चल रही थी तभी अचानक एक बच्चा नीचे गिर गया और कांपने लगा जिसे बचाने के लिए कई लोग दौड़े और वो लोग भी उसी में चिपक गए। तब लोगों को अहसास हुआ कि यह सब करंट लगने की वजह से हो रहा है। कुछ पुलिसकर्मियों ने चिल्ला कर आवाज दी कि जनरेटर बंद करो उसके बाद जनरेटर बंद किया गाय । जनरेटर बंद होने के बाद करंट लगने से घायल हुए सभी लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया । घटना की जानकारी होते ही प्रशासन के कई अधिकारी और कर्मचारियों ने अस्पताल जाकर घायलों का हाल जाना। जांच में पता चला कि यह दुर्घटना जनरेटर संचालक की कंपनी की वजह से हुई है। जिसके बाद शनिवार को जनरेटर संचालक कम्पनी पर केश दर्ज किया गया है।
Next Story