- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- अदालत ने मुंबई के...
अदालत ने मुंबई के स्कूल पर हमले की साजिश रचने वाले कंप्यूटर इंजीनियर को उम्रकैद की सजा सुनाई

कोर्ट रूम न्यूज़: मुंबई की एक अदालत ने यहां स्थित अमेरिकी स्कूल के बच्चों पर हमले की साजिश रचने के दोषी कंप्यूटर इंजीनियर अनीस अंसारी को शुक्रवार को उम्रकैद की सजा सुनाई। अंसारी को अक्टूबर 2014 में महाराष्ट्र आतंकवाद निरोधक दस्ते ने गिरफ्तार किया था और तब से वह जेल में था।। अतरिक्त सत्र न्यायाधीश ए.ए. जोगलेकर की अदालत ने उसे भारतीय दंड संहिता की उचित धाराओं और सूचना तकनीक कानून के प्रावधानों के तहत दोषी ठहराया। अभियोजन के मुताबिक, अंसारी एक निजी कंपनी में एसोसिएट जियोग्राफिक तकनीशीयन के रूप में कार्यरत था और उसने अपने कार्यालय के कंप्यूटर का इस्तेमाल नकली नाम से फेसबुक अकाउंट बनाने और आपत्तिजनक सूचनाएं प्रकाशित करने के लिए किया।
जांच एजेंसी ने उस पर आरोप लगाया कि वह आतंकी संगठन आईएसआईएस की गतिविधियों का समर्थन कर रहा था। फेसबुक पर उमर एल्हाजी के साथ उसकी चैट से पता चला कि वह अमेरिकी स्कूल पर 'लोन वुल्फ' हमला करना चाहता था। 'लोन वुल्फ' हमले से आशय अधिक संख्या में लोगों को मारने के इरादे से केवल एक व्यक्ति द्वारा रेकी करने और साजिश रचने से लेकर हमले तक की सभी गतिविधि को अंजाम देना है।





