महाराष्ट्र

NCB के गवाह किरण गोसावी को कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेजा

jantaserishta.com
9 Nov 2021 4:33 PM IST
NCB के गवाह किरण गोसावी को कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेजा
x

Kiran Gosavi Case: फरसखाना पुलिस स्टेशन (Police Station) में दर्ज धोखाधड़ी के मामले में आरोपी और क्रूज ड्रग्स मामले में NCB के स्वतंत्र गवाह किरण गोसावी को पुणे की अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. दरअसल कल ही कोर्ट ने उसके पुलिस हिरासत की अवधि का एक और दिन बढ़ा दिया था.

बता दें कि गोसावी को सबसे पहले 28 अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया था और कोर्ट ने उसे पांच नवंबर तक पुलिस हिरासत (Police Custody) में भेज दिया था. वहीं अब उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. दरअसल गोसावी पर कुछ लोगों के विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने का आरोप है. आरोप है कि साल 2020 में गोसावी ने तीन लोगों को मलेशिया में नौकरी दिलाने का वादा किया था. इसके बदले उसने इन लोगों से चार लाख रुपये भी लिये थे लेकिन नौकरी दिलाने में असफल रहा था.
किरण गोसावी तब चर्चा में आए थे, जब आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद उनकी सेल्फी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी. इसके बाद पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में वारंट जारी किया. कई दिनों तक फरार रहने के बाद गोसावी की गिरफ्तारी हुई. इस बीच गोसावी के गार्ड रहे प्रभाकर सैल ने उनपर एनसीबी अधिकारियों के साथ मिलकर वसूली करने के आरोप लगाए हैं. इस मामले की जांच एनसीबी और मुंबई पुलिस की टीम कर रही है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story