महाराष्ट्र

महाराष्‍ट्र सीएम से कांग्रेस ने की 'व्हाई आई किल्ड गांधी' पर प्रतिबंध लगाने की मांग

Deepa Sahu
24 Jan 2022 11:25 AM GMT
महाराष्‍ट्र सीएम से कांग्रेस ने की व्हाई आई किल्ड गांधी पर प्रतिबंध लगाने की मांग
x
कांग्रेस ने महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे से राज्य में और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर फिल्म 'व्हाई आई किल्ड गांधी' पर प्रतिबंध लगाने का आग्रह किया।

मुंबई, कांग्रेस ने महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे से राज्य में और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर फिल्म 'व्हाई आई किल्ड गांधी' पर प्रतिबंध लगाने का आग्रह किया। बता दें ये फिल्‍म फिल्मफिल्म राष्ट्रपति महात्मा गांधी की हत्‍या करने वाले नाथूराम गोडसे पर ये फिल्‍म बनी है। महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने पहले ही कहा था कि कांग्रेस इस फिल्‍म के रिलीज होने का विरोध करेगी। पटोले ने कहा अगर आप गांधीजी के हत्यारे को नायक के रूप में चित्रित करते हैं। तब यह स्वीकार्य नहीं है। हमारा देश गांधी और उनकी विचारधारा से जाना जाता है।

नाना पटोले ने कहा था यदि गांधी जी के हत्यारे को हीरो बनाया जाता है, ये गलत है। हमारे देश को गांधी और उनके विचार से पहचाना जाता है इसलिए कांग्रेस इसका विरोध करेगी और महाराष्ट्र में फिल्म रिलीज न हो इसके लिए हम सीएम से अनुरोध करेंगे। गौरतलब है कि महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर फिल्म ओटीटी पर रिलीज होने वाली है।


Next Story