- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- सीएम फडणवीस ने वीटीसी...
महाराष्ट्र
सीएम फडणवीस ने वीटीसी टेस्टिंग लैब सेंटर का किया उद्घाटन
SHIDDHANT
10 Sept 2025 11:35 PM IST

x
MHARASHTRA महाराष्ट्र: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नासिक में इलेक्ट्रॉनिक्स और वाहन टेस्टिंग लैब सेंटर का उद्घाटन किया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर मुख्य अतिथि थे। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, "यह सेंटर इलेक्ट्रिकल सेक्टर के लिए मील का पत्थर साबित होगा। पहले ट्रांसफॉर्मर, स्मार्ट मीटर जैसी चीजों की टेस्टिंग के लिए हैदराबाद भेजना पड़ता था, जिससे समय और लागत बढ़ती थी। अब इस सेंटर से ईको सिस्टम मजबूत होगा। मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि राज्य में विद्युत उपकरणों के परीक्षण हेतु प्रयोगशाला की मांग कई वर्षों से की जा रही थी। पहले, उद्योगों को परीक्षण के लिए हैदराबाद या भोपाल जाना पड़ता था, जिससे निवेश सीमित होता था। अब नासिक में यह सुविधा उपलब्ध होने से राज्य के उद्योगों को बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने महाराष्ट्र को देश में इलेक्ट्रिक वाहनों की राजधानी बनाने की बात कही।
सीएम फडणवीस ने कहा, "यह सेंटर बहुत महत्वपूर्ण है। पहले इलेक्ट्रिकल सेक्टर में ट्रांसफॉर्मर या स्मार्ट मीटर की टेस्टिंग हमें खुद करनी पड़ती या हैदराबाद भेजनी पड़ती थी। लागत और समय ज्यादा लगता था, इसलिए ईको सिस्टम तैयार करना जरूरी था। मैंने केंद्रीय मंत्री से अनुरोध किया कि यहां आधे ईवी तैयार हो रहे हैं, ऐसे में ईवी टेस्टिंग की भी व्यवस्था हो, उन्होंने हामी भरी। भविष्य में पुणे, नासिक, संभाजीनगर जैसे क्षेत्र ईवी हब बनेंगे। बड़ी कंपनियां आएंगी, सबको लाभ मिलेगा। नासिक के प्रति अपने लगाव को व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा, "नासिक को उन्होंने गोद ले लिया है, कभी नहीं छोड़ेंगे। कुंभ मेला के दौरान मुख्यमंत्री रहते धन आवंटित किया था। विकास कार्य जारी हैं, 5,000 करोड़ रुपए स्वीकृत हुए हैं। समृद्धि महामार्ग से नासिक निवेश का केंद्र बनेगा। विभिन्न कंपनियों से चर्चा चल रही है, जो रोजगार देंगी। वडवान पोर्ट से कनेक्टिविटी बढ़ेगी, जीएनपीटी बंदरगाह बनेगा। नासिक औद्योगिक पारिस्थितिकी तंत्र का हब बनेगा।
Tagsनासिक टेस्टिंग सेंटरदेवेंद्र फडणवीसमनोहर लाल खट्टरइलेक्ट्रिकल सेक्टरस्मार्ट मीटरट्रांसफॉर्मरइलेक्ट्रिक वाहनईवी हबमहाराष्ट्र उद्योगनिवेश केंद्र।जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





