महाराष्ट्र

सीएम एकनाथ शिंदे भी जाएंगे अयोध्या

Rani Sahu
10 Oct 2022 6:24 PM GMT
सीएम एकनाथ शिंदे भी जाएंगे अयोध्या
x
ठाणे : महाराष्ट्र (Maharashtra) की पूर्ववर्ती हिंदू विरोधी सरकार को सत्ता से हटाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले वर्तमान मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Chief Minister Eknath Shinde) का ठाणे के महापौर बंगले में स्वागत और सत्कार महंतों द्वारा किया गया। इन बातों की जानकारी देते हुए विश्व हिंदू सेवा संघ (Vishwa Hindu Seva Sangh) के प्रमुख मार्गदर्शक अयोध्या के हनुमानगढ़ी के प्रमुख महंत राजू दास महाराज (Ayodhya, Mahant Raju Das Maharaj) ने बताया कि उन्होंने सीएम शिंदे को अयोध्या (Ayodhya) आने के लिए आमंत्रित किया है। सीएम शिंदे से मिलने के पहले विश्व हिंदू सेवा संघ के प्रमुख मार्गदर्शक अयोध्या के हनुमानगढ़ी के प्रमुख महंत राजू दास महाराज और उदासीन अखाड़ा के महंत धर्मदास महाराज ने शिवतीर्थ निवास स्थान पर जाकर मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे से भी सदिच्छा भेंट की। इस भेंट के बाद सायंकाल राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से भी ठाणे के उपवन परिसर में स्थित महापौर बंगले पर उनसे मुलाकात की। इस संदर्भ में जानकारी देते हुए महंत राजू दास महाराज ने इस बात का खुलासा किया कि वे एकनाथ शिंदे का अभिनंदन करने उनसे मिले हैं।
हिंदुत्ववादी नेताओं का अयोध्या की धरती पर सत्कार भी एक गौरवपूर्ण क्षण होगा उन्होंने इस बात का भी विशेष जिक्र किया कि शिंदे के प्रयास से ही हिंदू विरोधी सरकार को सत्ता से हटाया गया। इसी कारण वे उनका स्वागत और अभिनंदन करने उनसे मिले हैं। महंत ने यह जानकारी देते हुए कहा है कि उन्होंने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को अयोध्या आने के लिए आमंत्रित किया है। राजू दास महाराज ने कहा कि सीएम एकनाथ शिंदे जैसे हिंदुत्ववादी नेताओं का अयोध्या की धरती पर सत्कार भी एक गौरवपूर्ण क्षण होगा। जिस तरह वे राष्ट्रीय स्तर पर हिंदुत्व रक्षण को लेकर राजनीतिक संघर्ष कर रहे हैं, वह सराहनीय है। उनकी अब तक की भूमिका से स्पष्ट हो चुका है कि वे कुर्सी की अपेक्षा हिंदुत्व रक्षण को अधिक महत्व देते रहे हैं। भगवान राम को भी ऐसे भक्त पर अभिमान होगा। ऐसा उनका विश्वास है। अब देखना यह है कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे कब अयोध्या दौरे पर जाते है और प्रभु श्री राम का आशीर्वाद लेते है।

Source : Hamara Mahanagar

Next Story