महाराष्ट्र

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे : गणेश उत्सव के दौरान मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे पर वाहनों के लिए अलग लेन

Rani Sahu
29 Aug 2022 12:17 PM IST
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे : गणेश उत्सव के दौरान मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे पर वाहनों के लिए अलग लेन
x
गणेश उत्सव के दौरान मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे पर वाहनों के लिए अलग लेन
मुंबई : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (CM Eknath Shinde) ने राज्य प्रशासन को आगामी गणेश उत्सव (Ganesh Festival) के दौरान मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे (Mumbai-Pune Expressway) इस्तेमाल करने वाले वाहनों के लिए टोल प्लाजा पर एक अलग लेन बनाने का निर्देश दिया है। रविवार को मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान के अनुसार, एक्सप्रेस-वे पर यातायात के प्रवाह को सुगम बनाने के लिए यह निर्णय लिया गया है।
देश भर में 31 अगस्त से 10 दिवसीय गणेश उत्सव शुरू हो रहा है। शिंदे ने खालापुर टोल प्लाजा का दौरा किया और अधिकारियों के साथ एक बैठक के बाद यह फैसला लिया। मुख्यमंत्री ने त्योहारों और छु्ट्टियों के दौरान टोल प्लाजा पर जाम की स्थिति से निजात पाने के लिए अधिक से अधिक कर्मियों को तैनात करने के लिए कहा है।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से संभावित दुर्घटनाओं को रोकने और एक्सप्रेस-वे पर सुरक्षा बढ़ाने के उद्देश्य से सीसीटीवी व्यवस्था को मजबूत करने का भी आदेश दिया। वहीं, शुक्रवार को महाराष्ट्र सरकार ने गणेश उत्सव के मद्देनजर, 27 अगस्त से 11 सितंबर तक मुंबई-बेंगलुरु और मुंबई-गोवा एक्सप्रेस-वे के साथ-साथ अन्य लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) सड़कों के टोल प्लाजा पर टोल माफ करने का आदेश दिया। (एजेंसी)
Next Story