- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुख्यमंत्री एकनाथ...
महाराष्ट्र
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा- मुंबई की सड़कों के लिए 5500 करोड़
Rani Sahu
16 Sep 2022 11:30 AM GMT

x
मुंबई। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ने कहा कि मुंबई की सड़कों के गड्ढे भरने की उपाय योजना के तहत 600 किलोमीटर लंबी सड़कों की मरम्मत की जा रही है। इसके लिए 5 हजार 500 करोड़ रुपए की रकम दी गई है। उन्होंने अपील की कि काम की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाए।
रवींद्र नाट्य मंदिर में राष्ट्रीय अभियंता दिवस के अवसर पर मुंबई महापालिका के अभियंताओं के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने यह बात कही। इस मौके पर पद्मविभूषण डॉ. मनमोहन शर्मा, सांसद राहुल शेवाले, मुंबई महानगर पालिका आयुक्त डॉ. इकबाल सिंह चहल(Dr. Iqbal Singh Chahal), अतिरिक्त आयुक्त (परियोजना) पी. वेलारसू आदि उपस्थित थे। इस मौके पर मुख्यमंत्री सहित अन्य मान्यवरों ने भारतरत्न डॉ. एम. विश्वेश्वरय्या, नानासाहेब मोडक को नमन किया।
मुख्यमंत्री शिंदे ने कहा कि मुंबई महापालिका अपनी है, इस समर्पण की भावना से काम कीजिए। विश्व स्तर पर मुंबई शहर का बड़ा महत्व है। विभिन्न क्षेत्रों में अभियंताओं ने देश को आगे ले जाने का काम किया है। यह कहते हुए उन्होंने अभियंताओं को शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इंजीनियर्स को बैक बोन आफ नेशन कहा जाता है, उनकी कल्पनाशीलता की वजह से राष्ट्र खड़ा होता है। अभियंताओं पर हमले नहीं हो, इसके लिए सरकार पूरी तरह उनके साथ खड़ी है।
शिंदे ने कहा कि आप सभी के प्रयासों से कोविड काल में मुंबई और मुंबईकर की रक्षा हुईं। हम सभी आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं, आजादी के बाद सही अर्थों में अभियंताओं ने कृषि, सिंचाई, औद्योगिक क्षेत्र में विकास कर देश को खड़ा किया।
उन्होंने कहा कि मुंबई कोस्टल रोड, 337 किलोमीटर की मेट्रो जैसी अनेक परियोजनाओं अभियंताओं की वजह से खड़ी हो रही है।उन्होंने बताया कि दुनिया की सबसे चौड़ी सुरंग मिसिंग लिंक का काम शुरू किया जाएगा। उन्होंने आशा व्यक्त की कि एक गतिशील और मजबूत भारत के निर्माण में इंजीनियरों को निरंतर योगदान देना जारी रखना चाहिए।
ठाणे, नवी मुंबई की तर्ज पर सौन्दर्यीकरण व सीवेज ट्रीटमेंट का काम किया जाए। यह बात कहते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़क निर्माण कार्य की गुणवत्ता से समझौता न करें। पैसा बर्बाद न करें.. राज्य को बहुत आगे ले जाना है। उन्होंने कहा कि जनहित की परियोजनाओं को मुंबई में लाएं और मुंबई को गौरवशाली बनाएं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि महापालिका के इंजीनियरों की विभिन्न समस्याओं का तत्काल समाधान करने का प्रयास किया जा रहा है। इस मौके पर सांसद राहुल शेवाले ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।
Next Story