महाराष्ट्र

एग्रो कंपनी की CFO गिरफ्तार, 117 करोड़ रुपए ठगी का है मामला

Rani Sahu
16 Jun 2022 7:24 AM GMT
एग्रो कंपनी की CFO गिरफ्तार, 117 करोड़ रुपए ठगी का है मामला
x
मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने एक कृषि उत्पाद (एग्रो) कंपनी की मुख्य वित्तीय अधिकारी (CFO) को एक निवेशक से 117 करोड़ रुपये की ठगी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है

मुंबई: मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने एक कृषि उत्पाद (एग्रो) कंपनी की मुख्य वित्तीय अधिकारी (CFO) को एक निवेशक से 117 करोड़ रुपये की ठगी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा को शिकायत मिली थी, जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने यह बड़ा कदम उठाया है। पुलिस आगे की छानबीन कर रही है।एक अधिकारी ने बाताया कि, आरोपी की पहचान ध्वनि परेश दत्तानी (28) के रूप में की गयी है। हमें उस आरोपी के खिलाफ शिकायत मिली थी। जिसकी हम लगातार छानबीन कर रहे थें। इसी कड़ी में साक्ष्य के आधार आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। यह आरोपी को पकड़ने में हमें मंगलवार को ही सफलता मिल गई थी।

पुलिस अधिकारी ने आगे कहा कि, वह सुमाया इंडस्ट्रीज की सीएफओ थी। दत्तानी को ऊंचे रिटर्न का वादा कर एक निवेशक से 117 करोड़ रुपये की ठगी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि, मामले की जांच चल रही है। हम यह भी जांच कर रहे हैं, अबतक और कितने और लोगों के साथ इस तरह की धोखाधड़ी व ठगी की गई है।


Next Story