महाराष्ट्र

अमृत का महोत्सव में हर घर तिरंगा लहरा कर मनाएं आजादी का पर्व : रिफाइनरी प्रमुख

Shantanu Roy
3 Aug 2022 11:52 AM GMT
अमृत का महोत्सव में हर घर तिरंगा लहरा कर मनाएं आजादी का पर्व : रिफाइनरी प्रमुख
x
बड़ी खबर

बेगूसराय। आजादी के 75 वर्ष पूरा होने पर मनाए जा रहे आजादी का अमृत महोत्सव के तहत 13 से 15 अगस्त तक हर घर में तिरंगा फहराने के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के बरौनी रिफाइनरी ने बुधवार से जागरूकता अभियान शुरू कर दिया है। बरौनी रिफाइनरी के कार्यपालक निदेशक एवं रिफाइनरी प्रमुख आर.के. झा ने जागरूकता के लिए विशेष रूप से डिजाइन किए गए रथ को रवाना किया। उन्होंने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव के तहत भारत सरकार की संस्कृति मंत्रालय ने देशवासियों के दिलों में देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देने और राष्ट्रीय ध्वज के इतिहास से रूबरू कराने तथा उसके सम्मान में हर घर तिरंगा अभियान शुरू किया है। ''हर घर तिरंगा'' अभियान का उद्देश्य लोगों को तिरंगा घर लाने और भारत की स्वतंत्रता के 75 वें वर्ष को चिह्नित करने के लिए इसे फहराने के लिए प्रोत्साहित करना है।

स्वतंत्रता के 75 वें वर्ष में एक राष्ट्र के रूप में ध्वज को सामूहिक रूप से घर लाना ना केवल तिरंगे से व्यक्तिगत संबंध बनाने, बल्कि राष्ट्र-निर्माण के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक बन जाता है। बेगूसराय में अभियान को बढ़ावा देने के प्रयास में बरौनी रिफाइनरी ने हर घर तिरंगा जागरूकता रथ लांच किया है। कॉर्पोरेट संचार प्रबंधक अंकिता श्रीवास्तव ने बताया कि यह रथ अभी से 15 अगस्त तक गांवों, नगर एवं रिफाइनरी टाउनशिप में अभियान का प्रचार करेगा। हर घर तिरंगा अभियान के हिस्से के रूप में सभी नागरिकों द्वारा विभिन्न गतिविधियों पर एक लीफ़-लेट बनाया गया है। जिसमें 13-15 अगस्त तक सभी नागरिकों द्वारा घर पर ध्वजारोहण, राष्ट्रीय ध्वज को पिन करने एवं राष्ट्रीय ध्वज के साथ सेल्फी को harghartirang.com पर अपलोड करने के संबंध में जानकारी देने के लिए वितरित किया जा रहा है।
Shantanu Roy

Shantanu Roy

    Next Story