- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- सीसीआई की सख्ती:...
महाराष्ट्र
सीसीआई की सख्ती: महाराष्ट्र के शराब संघों को प्रतिस्पर्धा-विरोधी गतिविधियां रोकने के निर्देश
SHIDDHANT
11 Dec 2025 10:49 PM IST

x
MAHARASHTRA महाराष्ट्र: भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने प्रतिस्पर्धा अधिनियम, 2002 (अधिनियम) की धारा 27 के तहत दिनांक गुरुवार को जारी एक आदेश के माध्यम से महाराष्ट्र वाइन मर्चेंट्स एसोसिएशन, पुणे जिला वाइन मर्चेंट्स एसोसिएशन और प्रोगेसिव शराब विक्रेता संघ को अधिनियम की धारा 3(3)(क) और 3(3)(ख), धारा 3(1) के उल्लंघन में पाए गए प्रतिस्पर्धा-विरोधी आचरण को रोकने का निर्देश दिया है।
यह कार्यवाही अधिनियम की धारा 19(1)(क) के तहत दायर सूचना के आधार पर शुरू हुई, जिसमें आरोप लगाया गया था कि इन संघों ने सामूहिक रूप से मादक पेय पदार्थों के निर्माताओं, वितरकों और विक्रेताओं पर खुदरा मार्जिन, नए उत्पाद लॉन्च योजनाओं, परिवहन और वितरण शर्तों, नकद छूट, क्रेडिट अवधि, अनिवार्य लॉन्च शुल्क, दान और अन्य वाणिज्यिक शर्तों सहित कई शर्तें निर्धारित की थीं।
रिकॉर्ड में मौजूद साक्ष्यों के आधार पर आयोग ने पाया कि संघों द्वारा अपने सदस्यों को सर्कुलर, ईमेल या अन्य संचार जारी करके मूल्य निर्धारण, मार्जिन, छूट, भुगतान शर्तें, परिवहन शुल्क या अन्य वाणिज्यिक शर्तों को निर्धारित या प्रभावित करना, जिन्हें प्रत्येक उद्यम द्वारा स्वतंत्र रूप से निर्धारित किया जाना चाहिए, साथ ही मादक पेय निर्माताओं पर नए उत्पादों को लॉन्च करने से पहले एनओसी प्राप्त करने की अनिवार्यता थोपना
, अधिनियम की धारा 3(3)(क) और धारा 3(3)(ख), जिसे धारा 3(1) के साथ पढ़ा जाना चाहिए, का उल्लंघन करता है। सीसीआई ने इन संघों के पदाधिकारियों को धारा 48 के तहत भी उत्तरदायी पाया। यह आदेश केस संख्या 43/2019 में पारित किया गया और इसकी एक प्रति सीसीआई की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
TagsCCIप्रतिस्पर्धा आयोगवाइन मर्चेंट्स एसोसिएशनशराब व्यापारी संघमहाराष्ट्रप्रतिस्पर्धा अधिनियमएंटी-कॉम्पिटिटिव एक्टNOC विवादखुदरा मार्जिनशराब बाजार नियम.जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





