- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मीरा रोड में आज से...
महाराष्ट्र
मीरा रोड में आज से उत्तर भारतीय संघ भवन निर्माण संकल्प अभियान
Rani Sahu
19 Nov 2022 3:38 PM GMT

x
मुंबई। उत्तर भारतीय संघ मुंबई ( Union of North India Mumbai) की तरफ से मीरा रोड में रविवार 20 नवंबर को उत्तर भारतीय भवन निर्माण संकल्प अभियान शुरू किया जाएगा। कार्यक्रम में उत्तर भारतीय संघ के अध्यक्ष संतोष आरएन सिंह (Santosh RN Singh) मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। रविवार शाम 5 बजे यह कार्यक्रम कासाडेला पूनम सागर कॉम्प्लेक्स मीरा रोड पूर्व में आयोजित किया गया है। उत्तर भारतीय संघ के अध्यक्ष का पदभार संभालने के बाद संतोष आरएन सिंह ने एमएमआर रीजन में दो और संघ भवन बनाने की घोषणा की थी। इसी कड़ी में रविवार को मीरा रोड में उत्तर भारतीय भवन निर्माण संकल्प अभियान शुरू किया जा रहा है।
कार्यक्रम में सम्मानित अतिथि के रूप में पूर्व गृहनिर्माण मंत्री कृपाशंकर सिंह, शिक्षा महर्षि लल्लन तिवारी, डॉ राधेश्याम तिवारी, अमरजीत सिंह, संजय सिंह, अमरजीत मिश्रा, राजेश सिंह, ज्ञान प्रकाश सिंह, विनोद मिश्रा, अखिलेश चौबे, विक्रम प्रताप सिंह, संजय पांडेय और फूल सिंह मौजूद रहेंगे।
विशेष अतिथि के रूप में नंदलाल उपाध्याय, ओम प्रकाश सिंह, पंकज पाण्डेय (दरोगा), देवेंद्र तिवारी, राकेश सिंह, नीला सोंस, मदन सिंह, सीताराम यादव, विजय राय, देवी प्रसाद उपाध्याय, प्रकाश सिंह, मीरा यादव, रामनारायण दुबे, स्नेहा शैलेष पाण्डेय, सुरेंद्र तिवारी, मनोज रामनारायण दुबे, कुसुम गुप्ता, सुरेश सिंह, वैजनाथ मिश्रा, अशोक तिवारी, राधेश्याम उपाध्याय, सुरेश उपाध्याय, नवीन सिंह मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम में उत्तर भारतीय संघ के कोषाध्यक्ष अजय कुमार डी सिंह, उत्तर भारतीय संघ की मीरा रोड शाखा के अध्यक्ष बीके सिंह, उत्तर भारतीय संघ के ट्रस्टी और विशेष सहयोगी अजय सिंह राजपूत और ट्रस्टी रवि व्यास विशेष तौर पर मौजूद रहेंगे।
Source : Hamara Mahanagar
Next Story