महाराष्ट्र

दो दिन से लापता कारोबारी की मौत, 1200 फीट गहरी खाई से मिला शव

jantaserishta.com
22 Nov 2026 12:07 PM IST
दो दिन से लापता कारोबारी की मौत, 1200 फीट गहरी खाई से मिला शव
x
सदमे में परिजन.
रायगढ़: महाराष्ट्र के रायगढ़ में कारोबारी श्रीनिवास बेंडखले की खाई में गिरने से मौत हो गई। दो दिन बाद उनका शव 1200 फीट गहरी खाई से बरामद किया गया। फिलहाल, शव को आगे की कार्रवाई के लिए पुलिस को सौंप दिया गया है।
यह घटना पुणे और रायगढ़ जिलों को जोड़ने वाले ताम्हिनी घाट इलाके में हुई। बताया गया कि कारोबारी श्रीनिवास बेंडखले पिछले दो दिनों से लापता थे। इसके बाद पुलिस जांच में ताम्हिनी घाट में उनके वाहन की लोकेशन का पता चला और आखिरकार पुलिस ने तलाशी अभियान तेज किया।
बताया जा रहा है कि पुणे सीमा के भीतर ताम्हिनी घाट में 1200 फीट गहरी खाई में गिरने से उनकी मौत हो गई। बचाव दल ने देर रात तक तलाशी अभियान चलाया, जिसके बाद शव निकालने में सफलता मिली। श्रीनिवास बेंडखले मानगांव तालुका के गोरेगांव के निवासी थे और रायगढ़ में एक सफल व्यवसायी के रूप में जाने जाते थे।
इससे पहले, रत्नागिरी जिले में शनिवार को राज्य परिवहन की बस के नीचे आने से दोपहिया वाहन चालक की मौके पर मौत हो गई। यह हादसा रत्नागिरी जिले के दापोली-मंडनगढ़ रोड पर शनिवार सुबह करीब 7.30 से 8 बजे के बीच हुआ।
बताया गया कि राज्य परिवहन की बस मंडनगढ़ से दापोली की ओर जा रही थी, जबकि दोपहिया वाहन चालक दापोली से मंडनगढ़ की ओर जा रहा था। इस दौरान, दोपहिया वाहन चालक बस के पिछले पहिए के नीचे आ गया। इस दुर्घटना में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे के बाद इस मार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा, जिससे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पुलिस की ओर से जरूरी कार्रवाई पूरी करने के बाद यातायात बहाल कर दिया गया। मृतक की पहचान दापोली तालुका के कलकाई कोंड निवासी सुरेंद्र गोरीवाले के रूप में हुई।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story