- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- Maharashtra के रायगढ़...
महाराष्ट्र
Maharashtra के रायगढ़ में बस पलटी, एक की मौत, 26 यात्री घायल
Riyaz Ansari
5 May 2025 3:11 PM IST

x
Maharastra महाराष्ट्र: मुंबई से कोंकण जा रही एक निजी लग्जरी बस रविवार देर रात रायगढ़ जिले के कर्नाळा घाट में हादसे का शिकार हो गई। पुलिस के अनुसार, बस में कुल 49 यात्री सवार थे।हादसे में 30 वर्षीय अमोल तलवडेकर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 26 अन्य यात्री घायल हुए हैं। बताया गया कि घाट पर उतराई के दौरान चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जिससे बस पलट गई।
घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।पुलिस ने जानकारी दी कि दुर्घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया था, जिसे बाद में रायगढ़ पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
प्रशासन द्वारा राहत और बचाव कार्य तुरंत शुरू किया गया और घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Tagsरायगढ़बस हादसामहाराष्ट्रRaigad bus accidentMaharashtraजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





