- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- बस डिपो की दीवार को बस...
महाराष्ट्र
बस डिपो की दीवार को बस ने मारी ठोकर, 11 वर्षीय लड़के की मौत
Rani Sahu
12 Nov 2022 8:26 AM GMT

x
पालघर, पालघर के जव्हार इलाके (Jawhar area) में एक बस डिपो की दीवार का हिस्सा गिरने से 11 वर्षीय लड़के की मौत हो गई और एक किशोर घायल हो गया। पुलिस ने आज शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस निरीक्षक सुधीर संखे ने कहा, चालक बस को पीछे ले रहा था तभी बस डिपो की दीवार से जा टकराई, जिससे दीवार का कुछ हिस्सा पास खड़े लोगों पर गिर गया। जिसमे 11 वर्षीय एक लड़के की मौत (death of a boy) हो गई, जबकि 15 साल का एक अन्य लड़का घटना में घायल हो गया। घटना बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े आठ बजे हुई जब उल्टी दिशा में जा रही एक बस दीवार से टकरा गई। मृतक लड़के के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया, जबकि घायल का इलाज किया जा रहा है।
Source : Hamara Mahanagar
Next Story