महाराष्ट्र

खाई में गिरी बस, एक की मौत, 10 लोग घायल

Rani Sahu
12 July 2023 7:23 AM GMT
खाई में गिरी बस, एक की मौत, 10 लोग घायल
x
नासिक (आईएएनएस)। महाराष्‍ट्र के नासिक में बुधवार को यात्रियों से भरी राज्य सड़क परिवहन की एक बस सप्तश्रृंगी पहाड़ियों के पास खाई में गिर गई। हादसे में कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
बस में 20 से ज्‍यादा लोग सवार थे, जिनमें अधिकतर पर्यटक और तीर्थयात्री थे।
घायल यात्रियों को वाणी और नासिक के अस्पतालों में ले जाया गया है।
वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। बचाव कार्य जारी है। बस को खाई से निकालने का प्रयास किया जा रहा है।
अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।
Next Story