महाराष्ट्र

Bully Bai ऐप मामला: मृत पिता की आईडी से सिम इस्तेमाल कर रही थी आरोपी युवती, मोबाइल से होगा कई खुलासा

Deepa Sahu
5 Jan 2022 5:18 PM GMT
Bully Bai ऐप मामला:  मृत पिता की आईडी से सिम इस्तेमाल कर रही थी आरोपी युवती, मोबाइल से होगा कई खुलासा
x
‘बुली बाई ऐप’ की मुख्य आरोपी मानी जा रही लड़की जिन सिम का अपने मोबाइल में इस्तेमाल कर रही थी.

'बुली बाई ऐप' की मुख्य आरोपी मानी जा रही लड़की जिन सिम का अपने मोबाइल में इस्तेमाल कर रही थी, उनकी आईडी को लेकर मुंबई पुलिस भ्रमित हो गई थी। यही कारण रहा जब मुंबई साइबर सेल की टीम ने मोबाइल की सीडीआर और आईडी निकाली, तो यह आईडी पुरुष के नाम पायी। इसके बाद मुंबई पुलिस रुद्रपुर पहुंची। पुलिस ने जब आदर्श कॉलोनी में दबिश दी तो आरोपी एक युवती निकली।

इसके बाद मुंबई पुलिस ने स्थानीय महिला पुलिस की मदद से आरोपी युवती को गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने मुंबई में अपने आला अधिकारियों को पूरे मामले की जानकारी दी। इसके बाद वहां से महिला पुलिस कर्मियों की रवानगी कराई गई। एक जनवरी को 'बुली बाई ऐप' से मचे बवाल के बाद मुंबई की साइबर सेल पुलिस ने केस दर्ज कर ऐप से जुड़े हर व्यक्ति के मोबाइल नंबरों की जांच की।
पुलिस सूत्रों की मानें तो जांच में ज्यादातर मोबाइल स्विच ऑफ मिले, लेकिन रुद्रपुर स्थित आदर्श कॉलोनी की युवती श्वेता सिंह का मोबाइल चालू था। पिता की मौत के बाद श्वेता पिता की आईडी पर जारी सिम ही इस्तेमाल कर रही थी। इसीलिए यह नंबर पिता के नाम पर ही चल रहा था। सर्विलांस में लोकेशन मिलने पर मुंबई पुलिस टीम ने रुद्रपुर में दबिश दी थी। बुधवार की सुबह चार बजे मुंबई पुलिस की दो महिला सिपाही मुंबई से दिल्ली तक हवाई जहाज से और दिल्ली से टैक्सी बुक कराकर रुद्रपुर पहुंच गईं।
Next Story