महाराष्ट्र

बुलडोजर चोरी: उखाड़ ले गए ATM मशीन, मचा हड़कंप, ऐसे बचे 27 लाख

jantaserishta.com
27 April 2022 8:26 AM IST
बुलडोजर चोरी: उखाड़ ले गए ATM मशीन, मचा हड़कंप, ऐसे बचे 27 लाख
x

सांगली: महाराष्ट्र के सांगली जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां पर चोरों ने पहले बुलडोजर चुराया और फिर उसी बुलडोजर से चोरों ने एटीएम मशीन को तोड़ डाला. हालांकि आरोपी एटीएम में रखा कैश ले जाने की कोशिश करने लगे. यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.

यह घटना सांगली जिले के मिराज तालुका की है. शनिवार रात करीब 12.15 बजे आगरा चौक पर लगे एक्सिस बैंक के ATM को चोर बुलडोजर की सहायता से उठा ले गए. जांच में सामने आया है कि चोरों ने पहले एक जेसीबी को पेट्रोल पंप से चुराया और फिर इसकी सहायता से ATM को तोड़ा. जानकारी के मुताबिक, वारदात के समय एटीएम मशीन में 27 लाख रुपए थे.
वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक दीक्षित गेडाम ने घटनास्थल का मुआयना किया और आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ने के निर्देश दिए. चोरी की इस अजीबोगरीब हरकत को देख पुलिस के भी हैरान रह गई. एटीएम को उठाने के बाद आरोपियों ने उसे बुलडोजर से ही तीन हिस्सों में तोड़ा और लेकिन आवाज आने की वजह से चोर डर कर भाग गए. चोरों को पकड़ने के लिए पुलिस ने दो टीमें बनाई हैं.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story