महाराष्ट्र

Pune में इंद्रायणी नदी पर बना पुल ढहा, 20 लोग बहे, राहत कार्य जारी

Tara Tandi
15 Jun 2025 5:33 PM IST
Pune में इंद्रायणी नदी पर बना पुल ढहा, 20 लोग बहे, राहत कार्य जारी
x
Pune पुणे : महाराष्ट्र के पुणे में बड़ा हादसा हो गया है। जहां, तलेगांव क्षेत्र के कुंडमाल के पास इंद्रायणी नदी पर बना एक पुराना पुल भारी बारिश और तेज बहाव के कारण अचानक ढह गया, जिससे ये हादसा हो गया। प्रशासन को आशंका है कि इस हादसे में करीब 15 से 20 लोग नदी में बह गए। बताया जा रहा है कि ये पुल पिछले कुछ समय से खस्ताहाल स्थिति में था और वाहनों के लिए पहले ही बंद कर दिया गया था, लेकिन भारी बारिश और नदी में पानी का जलस्तर बढ़ने के कारण कई लोग इस पुल पर आ गए और बढ़े हुए जलस्तर के नजारे देख रहे थे। इस हादसे में 10 से 15 लोगों के फंसे होने की आशंका है। वहीं घटना की जानकारी देते हुए पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस ने बताया है कि, हादसे में पांच से छह लोगों को बचा लिया गया है।
Next Story