महाराष्ट्र

BREAKING VIDEO: खेत में क्रैश होकर गिरा हेलीकॉप्टर, एक की मौत

jantaserishta.com
16 July 2021 6:21 PM IST
BREAKING VIDEO: खेत में क्रैश होकर गिरा हेलीकॉप्टर, एक की मौत
x
एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना ग्रस्त हो गया है.

जलगांव (महाराष्ट्र)। महाराष्ट्र के जलगांव जिले के वडरी तालुका चोपड़ा में शुक्रवार को एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना ग्रस्त हो गया है। गांव से दूर एक खेत में हेलीकाप्टर क्रैश होकर गिरा है। हादसे में एक व्यक्ति की मौत की खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि तकनीकि खराबी के चलते हादसा हुआ है। हालांकि अभी हादसे के कारणों का पता नहीं चल सका है। हादसा दोपहर करीब 4 बजे के आसपास हुआ है। हादसे में हेलीकॉप्टर उड़ा रहे शख्स की मौत हुई है। हेलिकॉप्टर प्राइवेट है या सरकारी ये अभी स्पष्ट नहीं हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, हेलीकॉप्टर में कुल दो लोग सवार थे- एक महिला और एक पुरुष, दोनों ही पायलट थे। जिला प्रशासन के मुताबिक, पुरुष पायलट की मौत हो गयी है जबकि महिला पायलट जीवित है गंभीर रूप से जख्मी है। गंभीर रूप से घायल महिला पायलट को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तहसीलदार पुलिस सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे गए हैं।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story