महाराष्ट्र

मंत्रालय बिल्डिंग में बम की खबर, बम डिस्पोजल स्क्वॉड मौके पर

jantaserishta.com
30 May 2021 3:32 PM IST
मंत्रालय बिल्डिंग में बम की खबर, बम डिस्पोजल स्क्वॉड मौके पर
x
बड़ी खबर.

महाराष्ट्रः मुंबई के मंत्रालय बिल्डिंग में बम होने की खबर के बाद बम डिस्पोजल स्क्वॉड मौके पर पहुंचा। शुरुआती जांच में बम की सूचना फर्जी लग रही हैः मुंबई पुलिस

महाराष्ट्र सचिवालय में बम की खबर से हड़कंप मच गया है. राज्य के डिजास्टर मैनेजमेंट कंट्रोल रूम के पास एक फोन आया कि सचिवालय में बम रखा गया है. बम रखने की धमकी मिलने के बाद मंत्रालय भवन की सुरक्षा बढ़ा दी गई. मौके पर मुंबई पुलिस के जवानों को अलर्ट कर दिया गया है. वहीं, बम डिस्पोजल स्क्वॉड भी महाराष्ट्र सचिवालय पहुंच गया है. फिलहाल जांच जारी है.
जानकारी के मुताबिक, रविवार लगभग 12.40 बजे, डिजास्टर मैनेजमेंट कंट्रोल रूम में एक अज्ञात कॉलर का फोन आया कि मंत्रालय में बम रखा गया है. खबर मिलते ही सुरक्षा एजेंसिया अलर्ट हो गईं. तत्काल बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वॉड (बीडीडीएस) की टीमों के साथ पुलिस फोर्स को मौके पर भेजा गया. टीमें पूरी बिल्डिंग की जांच कर रही हैं.
बम डिस्पोजल स्क्वॉड महाराष्ट्र विधानमंडल सचिवालय में चेकिंग कर रहा है. हालांकि, प्रथम दृष्टया यह फर्जी कॉल लग रहा है. फिलहाल आगे की पूछताछ की जा रही है. मुंबई पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story