- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- बॉलीवुड अभिनेत्री और...
महाराष्ट्र
बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता कीर्ति कुल्हारी हुई साइबर ठगी की शिकार, पुलिस जांच शुरू
SHIDDHANT
29 July 2026 9:06 PM IST

x
Mumbai मुंबई: बॉलीवुड जगत की मशहूर फिल्म अभिनेत्री और निर्माता कीर्ति कुल्हारी (43) के साथ साइबर धोखाधड़ी का एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। अज्ञात अपराधियों ने उनके मोबाइल फोन और क्रेडिट कार्ड का अनधिकृत एक्सेस हासिल कर महज कुछ ही मिनटों में 2,43,852 रुपए का फ्रॉड किया है। अभिनेत्री की शिकायत पर अंबोली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मामले को लेकर दर्ज एफआईआर के अनुसार, अभिनेत्री कीर्ति कुल्हारी वर्सोवा इलाके में रहती हैं और अभिनय व फिल्म निर्माण के जरिए अपने परिवार का भरण-पोषण करती हैं। यह घटना रात लगभग 9:31 बजे की है। उस समय वह अंधेरी पश्चिम में फन रिपब्लिक मॉल के पास स्थित सिनेपोलिस थिएटर में थीं। इसी दौरान उनके मोबाइल नंबर पर बैंक के क्रेडिट कार्ड से एयरोमेक्सिको एयरलाइन पर 2,525 अमेरिकी डॉलर खर्च होने का अलर्ट मैसेज प्राप्त हुआ।
अनजान और संदिग्ध विदेशी लेनदेन का मैसेज देखते ही अभिनेत्री ने बिना समय गंवाए बैंक के टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क किया। बैंक अधिकारियों ने जांच के बाद बताया कि उनके क्रेडिट कार्ड से बिना अनुमति के चार अलग-अलग बड़े ट्रांजैक्शन किए गए हैं, जिसके बाद सुरक्षा के तौर पर तुरंत कार्ड ब्लॉक कर दिया गया।
पीड़ित अभिनेत्री ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उनके क्रेडिट कार्ड का पासवर्ड पूरी तरह गोपनीय था, जिसे उन्होंने किसी के साथ साझा नहीं किया था। आशंका जताई जा रही है कि किसी डिजिटल मालवेयर या स्पाईवेयर के जरिए उनका फोन और कार्ड हैक किया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए अंबोली पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। साइबर सेल की टीम बैंक रेफरेंस नंबरों और डिजिटल फुटप्रिंट्स के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है। बता दें कि अभिनेत्री कीर्ति कुल्हारी ने 'पिंक', 'उरी द सर्जिकल स्ट्राइक', 'इंदु सरकार', 'मिशन मंगल' और 'क्रिमिनल जस्टिस' जैसी हिट फिल्मों में जबरदस्त अभिनय किया है।
Tagsकीर्ति कुल्हारीसाइबर ठगीअंबोली पुलिसमुंबईक्रेडिट कार्ड फ्रॉडऑनलाइन धोखाधड़ीएयरोमेक्सिकोसाइबर क्राइममालवेयरस्पाईवेयरबैंक फ्रॉडबॉलीवुडडिजिटल फ्रॉडक्रेडिट कार्ड हैकसाइबर सेलKirti KulhariCyber fraudAmboli PoliceMumbaiCredit card fraudOnline fraudAeromexicoCyber crimeMalwareSpywareBank fraudBollywoodDigital fraudCredit card hackCyber Cellजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





