- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- आगामी लोकसभा चुनाव को...
महाराष्ट्र
आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक
Rani Sahu
19 Dec 2022 4:53 PM GMT

x
मुंबई। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले (Chandrashekhar Bawankule) ने कहा कि साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में पार्टी को 51 फीसदी वोट मिलना चाहिए इसके लिए अभी से तैयारी में जुट जाइए। आगामी 2024 की लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर सोमवार को नागपुर में भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों और जिला अध्यक्षों की एक दिवसीय बैठक बुलाई गई थी.जिसमे पदाधिकारियों को बावनकुले संबोधित कर रहे थे.उन्होंने कहा कि प्रदेश के विभिन्न जिलों की यात्रा के दौरान उन्होंने पाया कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) के नेतृत्व वाली सरकार के सत्ता में आने के बाद पार्टी का समर्थन बढ़ रहा है.लोगो को इस सरकार से नई ऊर्जा मिली है.बावनकुले ने कहा कि आने वाले चुनावों में 51 प्रतिशत वोट की लड़ाई है। हमें पचास फीसदी से ज्यादा वोट हासिल करने हैं और इसके लिए हमें पार्टी के संगठन को मजबूत करना है. आगामी चुनाव में जहां बालासाहेबची की शिवसेना उम्मीदवार है,वहां भाजपा संगठन का समर्थन उनके काम आएगा. इसलिए पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए आक्रामक और सक्रिय भूमिका निभानी होगी।
राज्य में विकास वाली डबल इंजन की सरकार - सी.टी.रवि
चंद्रशेखर बावनकुले की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश प्रभारी सी.टी.रवि ने पार्टी पदाधिकारियों को चुनाव की तैयारियों में लग जाने का निर्देश दिया,और पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए आह्वान किया। प्रभारी रवि ने कहा कि राज्य की पिछली एमवीए सरकार को लोग वसूली सरकार बोल रहे है.लेकिन अब राज्य में शिंदे -फडणवीस की विकास वाली डबल इंजन की सरकार आ गई है इसलिए अब राज्य में विकास पर राजनीति शुरू हो गई है.भाजपा ने हमेशा संघर्ष किया है,हमारा संघर्ष अभी भी जारी है। पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को केंद्र और राज्य सरकार की योजनाएं समाज के अंतिम व्यक्ति तक कैसे पहुंचे, इसके लिए सांगठनिक नेटवर्क को मजबूत करने की जरूरत है।भाजपा की नीति हिंदुत्व, राष्ट्रवाद और विकास है। हिंदुत्व भाजपा की ही नहीं देश की भी आत्मा है। जब भी देश में संकट आया तो महाराष्ट्र ने योगदान दिया है। भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिव प्रकाश प्रदेश सह प्रभारी जयभान सिंह पवैया व ओमप्रकाश धुर्वे, प्रदेश महामंत्री माधवी नाइक, विक्रांत पाटिल, मुरलीधर मोहोल, संजय केणेकर रणधीर सावरकर व विजय चौधरी,महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष चित्रा वाघ, प्रदेश मुख्य प्रवक्ता केशव उपाध्ये सहित सभी प्रदेश पदाधिकारी और जिला अध्यक्ष मौजूद रहे.
{जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरलहो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।}
Next Story