महाराष्ट्र

आगामी 19 दिसंबर को भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक

Rani Sahu
17 Dec 2022 5:50 PM GMT
आगामी 19 दिसंबर को भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक
x
मुंबई। आगामी मुंबई मनपा सहित अन्य चुनाव के मद्देनजर आगामी 19 दिसंबर सोमवार को नागपुर में भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों और जिला अध्यक्षों की बैठक आयोजित की गई है. चंद्रशेखर बावनकुले (Chandrashekhar Bawankule) की अध्यक्षता और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) के प्रमुख उपस्थिति में होने वाली पदाधिकारियों और जिलाध्यक्ष की बैठक में आगामी मुंबई मनपा सहित अन्य चुनाव,पार्टी संगठन के अलावा राज्य की मौजूदा राजनीतिक परिस्थिति पर चर्चा की जाएगी।इसके साथ -साथ केंद्र और राज्य की सरकार की योजनाओं को जन -जन तक पहुंचाने के लिए पदाधिकारियों को निर्देश दिया जाएगा। बैठक में केंद्रीय महासचिव और प्रदेश प्रभारी सी. टी. रवि उद्घाटन सत्र का मार्गदर्शन करेंगे। उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, प्रदेश अध्यक्ष मा. चंद्रशेखर बावनकुले व पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव बैठक का शुभारंभ विनोद तावड़े (Vinod Tawde) की उपस्थिति में होगा। इस मौके पर पार्टी के सभी प्रमुख क्षेत्रीय पदाधिकारी मौजूद रहेंगे. उद्घाटन के बाद होने वाले विभिन्न सत्र वर्तमान राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीतिक मुद्दों पर मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। प्रदेश में पार्टी संगठन द्वारा चलाये जा रहे थैंक यू मोदीजी, फ्रेंड्स ऑफ बीजेपी, न्यू वोटर रजिस्ट्रेशन जैसे विभिन्न अभियानों के बारे में पदाधिकारियों का गणमान्य लोगों द्वारा मार्गदर्शन किया जायेगा.

Source : Hamara Mahanagar

{जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरलहो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।}

Next Story