महाराष्ट्र

भाजपा नेता का ट्वीट: ट्रैफिक पुलिस के वसूली करते आ रहे सपने

Shreya
14 July 2023 6:26 AM GMT
भाजपा नेता का ट्वीट: ट्रैफिक पुलिस के वसूली करते आ रहे सपने
x

मुंबई। पालघर जिले की बदहाल ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए अब तक कई प्रयास किए जा चुके हैं, लेकिन एक लंबे अर्से से बेपटरी चल रही व्यवस्था सुधरने का नाम नहीं ले रही है। चौंकाने वाली बात यह है कि सफेद वर्दीधारी वसूली अभियान में मदमस्त है। ट्रैफिक पुलिस की वसूली से आहत भाजपा नेता संतोष जनाठे के ट्वीट से हड़कंप मच गया है।

जनाठे ने मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री को ट्वीट कर दावा किया कि ट्रैफिक पुलिस जिलेभर के सभी नाकों पर वसूली कर रही है और उन्हें ट्रैफिक पुलिस के इस कारनामों के सपने आ रहे है। जनाठे के ट्वीट ने शिंदे फडनवीस सरकार के भ्रष्ट्राचार के खिलाफ उठाए जाने वाले कदमों के दावों की पोल खोल कर रख दी है। जनाठे के ट्वीट को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।

लोगों का कहना है कि भाजपा नेता की पीड़ा बताने के लिए काफी है कि आम लोगों के हाल क्या है? संतोष जनाठे ने कहा की जिलेभर में सभी प्रमुख नाकों पर ट्रैफिक पुलिस जमकर लोगों से वसूली कर रही है। भ्रष्ट्राचार में लिप्त पुलिसकर्मियों पर कार्यवाही होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जनसंवाद अभियान चलाकर जनता और पुलिस के बीच दूरियां कम करने के प्रयास किए जा रहे है। ऐसे में ट्रैफिक पुलिस के भ्रष्ट्राचार में लिप्त पुलिस कर्मी जनता और पुलिस के बीच खाई खोदने के काम में लगे है।

चालान की आड़ में कई बार ट्रैफिक कर्मियों पर अवैध वसूली के आरोप लगते रहे हैं। यही कारण है कि सामान्य व्यक्ति नियमों का पालन करने की ओर ज्यादा ध्यान नहीं देते।

Next Story