- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- भाजपा प्रत्याशी मुरजी...

x
मुंबई। अंधेरी पूर्व विधानसभा सीट पर होने जा रहे उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी मुरजी पटेल (Murji Patel) और उनकी पत्नी केशरबेन पटेल 11 करोड़ 56 लाख की चल-अचल संपत्ति के मालिक हैं। विशेष बात यह है कि मुरजी पटेल ने अपनी पत्नी के कर्जदार हैं। उन्होंने केशरबेन पटेल से 43 लाख 50 हजार रुपए का कर्ज लिया है। वहीं शिवसेना के ठाकरे गुट (Thackeray faction) की प्रत्याशी ऋतुजा लटके (Rituja Latke) 95 लाख की चल-अचल संपत्ति की मालकिन हैं।
मुरजी पटेल पर 97 लाख 84 हजार का कर्ज है। उनके नाम पर 6 करोड़ 5 लाख 67 हजार की चल-अचल संपत्ति है, जबकि उनकी पत्नी के पास 5 करोड़ की चल-अचल संपत्ति है। अपने पति को 43 लाख का कर्ज देने वाली केशरबेन पटेल भी 1 करोड़ 16 लाख रुपए की कर्जदार भी हैं। आयकर विवरण के मुताबिक वर्ष 2021-22 में पटेल के परिवार की सालाना आय 12 लाख रुपए थी। केशरबेन ने अपनी बेटी भावना पटेल से भी 80 हजार का कर्ज लिया है।
वहीं शिवसेना (उद्धव ठाकरे) उम्मीदवार ऋतुजा लटके 95 लाख की चल-अचल संपत्ति की मालकिन हैं, जबकि उनके दिवंगत पति रमेश लटके के नाम पर 8 करोड़ 26 लाख 43 हजार रुपए मूल्य की चल-अचल संपत्ति है। ऋतुजा के नाम पर जहां 15 लाख 29 हजार का हाउसिंग लोन है, वहीं उनके दिवंगत पति रमेश लटके के नाम पर भी 2 करोड़ 4 लाख 45 हजार 857 रुपए का कर्ज है। ऋतुजा के पास 11 लाख के जेवरात हैं।
अंधेरी पूर्व में प्रचार ने पकड़ा जोर
इधर अंधेरी पूर्व सीट के उपचुनाव के लिए दोनों प्रत्याशियों ने प्रचार की शुरुआत कर दी है। ठाकरे गुट के पदाधिकारी और पूर्व नगरसेवक संदीप नाईक ने मुरजी पटेल की उम्मीदवार पर आक्षेप लिया है। नाईक का कहना है कि मुरजी पटेल ने अपने ऊपर दाखिल गुनाह की जानकारी शपथपत्र में नहीं दी है। उन्होंने पटेल की उम्मीदवारी रद्द करने की मांग की है।
तीन नवंबर को सार्वजनिक अवकाश
महाराष्ट्र सरकार ने अंधेरी पूर्व विधानसभा क्षेत्र में तीन नवंबर को होने वाले उपचुनाव के दिन सार्वजनिक अवकाश की शनिवार को घोषणा की। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि यह अवकाश केंद्र और राज्य सरकार के कार्यालयों, अर्ध-सरकारी कार्यालयों, सार्वजनिक उपक्रमों, बैंकों और अन्य पर लागू होगा। विज्ञप्ति में कहा गया है कि छुट्टी उन मतदाताओं के लिए भी मान्य होगी, जो विधानसभा क्षेत्र की सीमा से बाहर काम करते हैं। मुंबई उपनगरीय जिला कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी निधि चौधरी ने नागरिकों से बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि इस उपचुनाव में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए बड़े पैमाने पर जन जागरूकता उत्पन्न की जा रही है।
Source : Hamara Mahanagar
Next Story