- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- बिग बॉस 19 : तान्या...
महाराष्ट्र
बिग बॉस 19 : तान्या मित्तल के खेल को लेकर जीशान कादरी ने दी राय, फूट-फूटकर रोईं कंटेस्टेंट
SHIDDHANT
12 Sept 2025 8:59 PM IST

x
MUMBAI मुंबई: रियलिटी शो ‘बिग बॉस सीजन-19’ कलर्स और जियो हॉटस्टार पर प्रतिदिन प्रसारित हो रहा है। इसे सलमान खान होस्ट कर रहे हैं। बिग बॉस के घर में कंटेस्टेंट जीशान कादरी और तान्या मित्तल अच्छे दोस्त बन गए हैं। हाल ही में इसका एक प्रोमो जारी किया गया। इसमें जीशान कादरी बिग बॉस हाउस में उनके अब तक के गेम का रिव्यू करते दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद तान्या फूट-फूटकर रोती दिखाई दे रही हैं। इसमें जीशान तान्या को कहते दिख रहे हैं कि उन्हें यहां पर अपने लिए खड़ा होना सीखना चाहिए, खुद की लड़ाई लड़नी चाहिए, और बार-बार पलटी नहीं मारनी चाहिए।
जीशान ने तान्या से यह भी पूछा कि उन्होंने कुनिका के साथ हुई बहस का एक अहम हिस्सा क्यों नहीं बताया, जबकि बहस के दौरान कुनिका ने उन्हें जवाब दिया था। जीशान ने कहा कि पूरी कहानी उन्हें बसीर ने बताई थी और उन्हें यह भी पसंद नहीं आया कि तान्या ने उनसे बहस का एक अहम हिस्सा कैसे छिपाया। इस पर तान्या ने मजाक करते हुए जीशान को पलटीबाज कहा। अपनी इतनी आलोचना वो सह नहीं पाई और वीडियो में जीशान से जाते हुए जोर-जोर से कहती दिखीं कि अभी वो गेम सीख रही हैं और धीरे-धीरे लोगों को जवाब देना भी सीख रही हैं। जीशान इस बात से नाराज दिखे कि तान्या उनके सुझाव को सही से समझी नहीं और उन पर चिल्लाने लगीं।
इसके बाद जीशान नीलम को कहते हैं कि तान्या द्वारा पूरी घटना का खुलासा न करना एक गलत तरीका है। उन्होंने यह भी कहा कि वह खुद बात-बात पर फ्लिप करती हैं और फिर दूसरों को 'फ्लिपर' कहती हैं, इससे उनका काम नहीं चलेगा। इसके बाद वीडियो में तान्या रोती हुई कहती हैं कि उनसे ऐसा नहीं होता है, वो इस तरह के लोगों के साथ पहले कभी नहीं रही हैं। बता दें कि जब से बिग बॉस-19 की शुरुआत हुई है, तब से जीशान कंटेस्टेंट तान्या को खूब सलाह देते आ रहे हैं। वह शो में उनके मेंटर की भूमिका में अधिक दिखे हैं। तान्या भी अपनी हर बात उनसे शेयर करती दिखी हैं। बिग बॉस-19 को आप रात 9:30 बजे जियो हॉटस्टार और 10:30 बजे कलर्स टीवी पर रोजाना देख सकते हैं।
Tagsबिग बॉस 19जीशान कादरीतान्या मित्तलकलर्स टीवीजियो हॉटस्टाररियलिटी शोगेम रणनीतिकंटेस्टेंट टकरावसलमान खानजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





