महाराष्ट्र

नवनीत राणा को लेकर बड़ी खबर, हुआ MRI स्कैन

jantaserishta.com
7 May 2022 12:12 PM IST
नवनीत राणा को लेकर बड़ी खबर, हुआ MRI स्कैन
x

मुंबई: मुंबई में सीएम उद्धव ठाकरे के आवास मातोश्री को बाहर हनुमान चालीसा पढ़ने का ऐलान करने वाली सांसद नवनीत राणा अब जेल से बाहर आ गई हैं. लेकिन उन्हें जब से रिहा किया गया है, तब से वह बीमार चल रही है. बता दें कि अमरावती से निर्दलीय सांसद नवनीत राणा ने गर्दन समेत शरीर के कई हिस्सों में दर्द के साथ स्पॉन्डिलाइटिस की शिकायत की है. इसके बाद मुंबई के लीलावती अस्पताल में उनकी MRI जांच की गई. इसके साथ ही डॉक्टरों ने फुल बॉडी चेकअप भी किया.

सांसद नवनीत राणा और उनके पति रवि राणा 13 दिन तक जेल में रहे थे. जेल से रिहा होते ही नवनीत को मेडिकल चेकअप के लिए लीलावती अस्पताल लाया गया था, यहां चेकअप के बाद उन्हें एडमिट कर लिया गया था. यहां सांसद नवनीत ने स्पॉन्डिलाइटिस की शिकायत का जिक्र किया. इसके बाद उनकी MRI जांच की गई.
एजेंसी के मुताबिक इससे पहले नवनीत राणा की कुछ तस्वीरें सामने आई थी. इन तस्वीरों में नवनीत बिलख-बिलख कर रोती हुई नजर आ रही थीं. तस्वीरों में दिख रहा था कि उनके पति रवि राणा उन्हें संभालने की कोशिश कर रहे हैं. उनकी तरफ से जेल में रहते हुए भी लगातार अपनी सेहत का हवला दिया गया था. उनका तब ये भी आरोप था कि जेल प्रशासन उनकी जरूरतों पर ध्यान नहीं दे रहा है.
दरअसल नवनीत राणा ने मातोश्री के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ करने का फैसला किया था. उसके बाद शिवसैनिकों ने जमकर बवाल काटा. जमीन पर काफी तनाव देखने को मिला और खूब नारेबाजी हुई. बाद में पुलिस ने दंपति राणा पर राजद्रोह के तहत मामला दर्ज कर लिया और 23 अप्रैल को उनकी गिरफ्तारी हो गई.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story