महाराष्ट्र

बीजेपी के बड़े नेता बीएल संतोष NCB अफसर समीर वानखेड़े के समर्थन में खुलकर आए, किया ये ट्वीट

jantaserishta.com
23 Oct 2021 10:11 AM IST
बीजेपी के बड़े नेता बीएल संतोष NCB अफसर समीर वानखेड़े के समर्थन में खुलकर आए, किया ये ट्वीट
x

मुंबई की क्रूज शिप पर ड्रग्स के मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान समेत कई को गिरफ्तार किया था. आर्यन की गिरफ्तारी के बाद एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े फिर से चर्चा में आ गए तो वहीं महाराष्ट्र सरकार के मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के वरिष्ठ नेता नवाब मलिक ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया.

नवाब मलिक ने समीर वानखेड़े के विदेश जाने से लेकर परिवार और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) से जुड़े लोगों के साथ संबंध तक को लेकर सवाल उठाए. नवाब मलिक ने एनसीबी पर कुछ निश्चित गवाहों के सहारे लोगों को फर्जी मामलों में फंसाने के आरोप लगाए थे जिन्हें समीर वानखेड़े ने खारिज कर दिया था. अब भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष भी समीर वानखेड़े के समर्थन में खुलकर आ गए हैं.
बीएल संतोष ने ट्वीट कर कहा कि ऐसा लगता है कि Cruise ship drug case में बहुत कुछ दांव पर लगा है. उन्होंने आगे कहा कि एनसीबी के जांच अधिकारी समीर वानखेड़े की मां, बहन, पत्नी सभी पर हमले किए गए. बीएल संतोष ने साथ ही वानखेड़े परिवार की तारीफ भी की. अपने ट्वीट में बीएल संतोष ने कहा है कि ऐसा लगता है कि ये परिवार कठिन चीजों से बना है.
गौरलब है कि शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद नवाब मलिक ने समीर वानखेड़े के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था. मलिक ने वानखेड़े को नौकरी चली जाने, जेल भेजे जाने की भी चेतावनी दी थी. समीर वानखेड़े ने नवाब मलिक के आरोप खारिज कर दिए थे और कहा था कि यदि ड्रग्स को हटाने के लिए जेल भी जाना पड़ेगा तो उसके लिए तैयार हूं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story