महाराष्ट्र

बीएचयू : 108 वर्ष में पहली बार उद्योग जगत को हस्तांतरित की गई कृषि प्रौद्योगिकी

SHIDDHANT
1 Dec 2025 11:01 PM IST
बीएचयू : 108 वर्ष में पहली बार उद्योग जगत को हस्तांतरित की गई कृषि प्रौद्योगिकी
x
Maharashtra महाराष्ट्र: नगर परिषद और नगर पंचायत चुनावों के कार्यक्रम में बड़ा बदलाव किया गया है। राज्य निर्वाचन आयोग (एसईसी) ने बताया कि कुछ उम्मीदवारों के नामांकन रद्द होने के खिलाफ कोर्ट में अपीलों की वजह से 24 नगर निकायों में अध्यक्ष पद सहित कुल 154 सदस्य पदों का चुनाव अब 20 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा बाकी सभी जगहों पर पहले तय कार्यक्रम के अनुसार 2 दिसंबर को मतदान होगा। राज्य निर्वाचन आयोग ने 4 नवंबर को 246 नगर परिषदों और 42 नगर पंचायतों के लिए चुनाव की घोषणा की थी। लेकिन, जिन सीटों पर उम्मीदवारों ने जिला अदालत में अपील की थी और फैसले 23 नवंबर या उसके बाद आए, वहां चुनाव स्थगित करना पड़ा।
कानून के अनुसार, यदि किसी अध्यक्ष पद पर अपील थी तो पूरे निकाय (अध्यक्ष सहित सभी सदस्य) का चुनाव एक साथ कराया जाएगा। जबकि, केवल सदस्य पद पर अपील होने पर सिर्फ उस वार्ड का चुनाव बाद में होगा। संशोधित कार्यक्रम केवल प्रभावित सीटों के लिए लागू होगा। नए कार्यक्रम के अनुसार नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख 10 दिसंबर, दोपहर 3 बजे तक रखी गई है। उम्मीदवारों की अंतिम सूची और चुनाव चिन्ह 11 दिसंबर को जारी किए जाएंगे। मतदान 20 दिसंबर को सुबह 7.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक होगा और मतगणना अगले दिन 21 दिसंबर, सुबह 10 बजे से शुरू की जाएगी।
24 नगर निकायों जिनमें अध्यक्ष पद सहित पूरा चुनाव 20 दिसंबर को होगा, उनमें ठाणे जिले की अंबरनाथ, अहमदनगर जिले की कोपरगांव, देवळाली प्रवरा, पाथर्डी और नेवासा, पुणे जिले की बारामती और फुरसुंगी-उरूळी देवाची, सोलापुर की अनगर और मंगळवेढा, सातारा की महाबळेश्वर और फलटण, छत्रपती संभाजीनगर की फुलंब्री, नांदेड़ की मुखेड और धर्माबाद, लातूर की निलंगा और रेणापूर, हिंगोली की बसमत, अमरावती की अंजनगांव सुर्जी, अकोला की बाळापूर, यवतमाळ की यवतमाळ, वाशिम की वाशिम, बुलढाणा की देऊळगांव राजा, वर्धा की देवळी और चंद्रपुर की घुग्घूस शामिल हैं।
इसके अलावा 76 नगर निकायों के 154 सदस्य पदों पर भी मतदान 20 दिसंबर को होगा। इनमें सबसे अधिक बदलापुर और तळेगांव दाभाड़े में छह-छह, परळी में पांच, सिन्नर, खामगाव और अंबेजोगाई में चार-चार वार्ड शामिल हैं। भुसावळ, पैठण, उदगीर, कामठी और हिंगणघाट जैसी जगहों पर भी तीन-तीन और चार-चार वार्डों का चुनाव स्थगित किया गया है।
राज्य निर्वाचन आयोग ने सभी जिला कलेक्टरों को नया कार्यक्रम तुरंत लागू करने के निर्देश दिए हैं। जिन इलाकों में 2 दिसंबर को मतदान होना है, वहां कोई बदलाव नहीं किया गया है। आयोग ने मतदाताओं से अपील की है कि वे अपने क्षेत्र की सही तारीख जरूर जांचें, ताकि उनका वोट किसी भी परिस्थिति में न छूटे। इस बदलाव के साथ ही चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और कानूनी नियमों का पालन सुनिश्चित किया जा रहा है। मतदान के लिए प्रशासनिक तैयारियों और मतदाता जागरूकता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
Next Story