- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- काला जादू के बहाने...
काला जादू के बहाने महिलाओं के साथ अश्लील हरकत, भोंदू बाबा गिरफ्तार

NAGPUR नागपुर : पुलिस ने हबीबुल्ला मालिक उर्फ मामा उर्फ लाल बाबा उर्फ भोंदू बाबा को गिरफ्तार किया है। आरोपी खुद को काला जादू का माहिर बताकर लोगों की समस्याओं का समाधान करने का दावा करता था और महिलाओं के साथ अश्लील हरकतें करता था। भोंदू बाबा अपनी अश्लील अवस्था के वीडियो भी बनाता और पीड़ित महिला के साथ शेयर करता था। पांचपावली पुलिस थाने में भोंदू बाबा के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है। आरोपी भोंदू बाबा आमतौर पर चाय की टपरी पर बैठा रहता था। इस दौरान लोग अपनी परेशानियों के बारे में उसे बताते और वह दावा करता कि वह तंत्र-मंत्र और काला जादू से उनकी समस्याओं का हल कर देगा। इस तरह वह लोगों को अपने जाल में फंसाता था।
भोंदू बाबा की गिरफ्तारी तब हुई जब एक महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित महिला ने बताया कि वह पारिवारिक परेशानियों के चलते भोंदू बाबा के संपर्क में आई। आरोपी ने उसे काला जादू के जरिए समस्या का समाधान करने का भरोसा दिलाया, लेकिन इसके बदले महिला के साथ अश्लील हरकतें की। इतना ही नहीं, भोंदू बाबा ने रात के अंधेरे में खुद का अश्लील वीडियो बनाकर महिला को भेजा। पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद उसके खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। नागपुर पुलिस की यह कार्रवाई महिलाओं की सुरक्षा और शोषण रोकने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।





