- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- भोजपुरी गाना 'केहू से'...
महाराष्ट्र
भोजपुरी गाना 'केहू से' ने मचाई धूम, सपना चौहान और अविनाश आर्या की जोड़ी ने जीता दर्शकों का दिल
SHIDDHANT
6 Nov 2025 7:39 PM IST

x
Mumbai मुंबई। भोजपुरी संगीत की दुनिया लगातार नई ऊंचाइयों को छू रही है। इसी कड़ी में गुरुवार को नया गाना 'केहू से ना पटल बानी' रिलीज किया गया, जिसे दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। इस गाने ने सोशल मीडिया पर आते ही धमाल मचा दिया है। गाने का संगीत और बोल काफी मजेदार हैं। भोजपुरी दर्शकों के दिलों में इस गाने ने एक अलग ही जगह बना ली है। सपना चौहान और अविनाश आर्या की जोड़ी ने अपने अभिनय से इस गाने में जान डाल दी है।
गाने की शुरुआत में सपना चौहान शूटिंग सेट पर नजर आती हैं और डायरेक्टर से बात कर रही होती हैं। तभी वहां अविनाश आर्या आते हैं और किसी बात को लेकर नाराज हो जाते हैं। अविनाश को गुस्से में देख सपना उन्हें मनाने की कोशिश करती हैं। गाने के कई हिस्सों में दोनों के बीच की केमिस्ट्री बेहद प्यारी नजर आ रही है। सपना चौहान के डांस मूव्स और एक्सप्रेशन्स दर्शकों को गाने से बांधे रखते हैं। उनकी अदाकारी गाने को और प्रभावशाली बना रही है। वहीं, अविनाश आर्या की एक्टिंग भी बेहतरीन है।
रिलीज होते ही गाना यूट्यूब और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर वायरल हो रहा है। दर्शक इस गाने के संगीत, कहानी और वीडियो तीनों की जमकर तारीफ कर रहे हैं। इस गाने को भोजपुरी के लोकप्रिय गायक गोल्डी यादव ने गाया है। वहीं, लोग सपना चौहान और अविनाश आर्या की केमिस्ट्री को काफी पसंद कर रहे हैं। गाने के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं, जो भोजपुरी इंडस्ट्री के सफल निर्माताओं में गिने जाते हैं।
गाने के बोल अर्जुन आदित्य ने लिखे हैं, जिन्होंने प्यार में हुई नोकझोक को सहज शब्दों में पिरोया है। गाने में संगीत देने का काम छोटू बंटी ने किया है। निर्देशन की जिम्मेदारी आशीष सत्यार्थी ने संभाली है, जिन्होंने गाने को खूबसूरती से फिल्माया है। 'केहू से ना पटल बानी' को वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी नामक यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। यह गाना स्पॉटिफाई, जियोसावन, आईट्यून्स, अमेजन, यूट्यूब जैसे म्यूजिक प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है।
Tagsभोजपुरी गानाकेहू से ना पटल बानीसपना चौहानअविनाश आर्यागोल्डी यादववर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरीछोटू बंटीअर्जुन आदित्यरत्नाकर कुमारभोजपुरी संगीतजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





