- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- अयोध्या राम मंदिर में...
महाराष्ट्र
अयोध्या राम मंदिर में ध्वजारोहण पर भोजपुरी कलाकारों ने सोशल मीडिया पर जताई खुशी
SHIDDHANT
25 Nov 2025 7:49 PM IST

x
Mumbai मुंबई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को अयोध्या राम मंदिर के शिखर पर धर्म ध्वजा फहराया। यह पल पूरे देशवासियों के लिए भावुक था। इस अवसर पर भोजपुरी फिल्म जगत के कलाकारों ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपने दिल की खुशी जाहिर की। अभिनेता और राजनेता दिनेश लाल यादव निरहुआ ने इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें राम मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण हो रहा है और पीएम मोदी हाथ जोड़ते दिख रहे हैं। वीडियो पोस्ट कर उन्होंने लिखा, "मंदिर अब विधिवत् रूप से पूरा हो चुका है।
अभिनेत्री आम्रपाली दुबे ने इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन पर राम मंदिर का वीडियो पोस्ट किया, जिसमें लिखा, "पंचमी के शुभ अवसर पर राम मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण। जय श्री राम। अभिनेत्री काजल राघवानी ने इंस्टाग्राम सेक्शन पर वीडियो पोस्ट की, जिसके साथ उन्होंने लिखा, "'जय श्री राम' राम मंदिर के शिखर पर लहराया धर्म ध्वजा। अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन पर वीडियो पोस्ट की, जिसमें पीएम मोदी नजर आ रहे है। अभिनेत्री ने वीडियो पोस्ट कर कैप्शन मे लिखा, "ये धर्म ध्वज नए कालचक्र का उद्धम है। श्री राम मंदिर पर फहराया धर्म ध्वज है।
बता दें कि इस कार्यक्रम के दौरान यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और कई लोग शामिल हुए थे। राम मंदिर के शिखर पर 10 फीट ऊंचा और 20 फीट लंबा केसरिया ध्वज है, जिस पर भगवान सूर्य, कोविदार वृक्ष (सूर्यवंश का प्रतीक), और ‘ॐ’ अंकित है, और जिस पर लगे सुनहरे गोटे और सिल्क के प्रीमियम धागे ध्वज की खूबसूरती को और भी बढ़ा रहे हैं। राम मंदिर ध्वजा का निर्माण गुजरात की एक पैराशूट बनाने वाली कंपनी ने किया है, जिसे बनाने में 25 दिन का समय लगा। ध्वजा इतनी मजबूत है कि 60 किमी/घंटा तक की हवा और तेज बारिश का सामना भी आसानी से कर सकती है।
Tagsराम मंदिरअयोध्याधर्म ध्वजाप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीभोजपुरी कलाकारदिनेश लाल यादव निरहुआआम्रपाली दुबेकाजल राघवानीअक्षरा सिंहयोगी आदित्यनाथमोहन भागवतआनंदीबेन पटेलकेसरिया ध्वजसोशल मीडिया प्रतिक्रियाएंजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





