- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- भोजपुरी अभिनेता रितेश...
महाराष्ट्र
भोजपुरी अभिनेता रितेश पांडे ने उठाई करगहर के विकास की आवाज
SHIDDHANT
6 Nov 2025 7:35 PM IST

x
Mumbai मुंबई: भोजपुरी सिनेमा के प्रसिद्ध गायक और अभिनेता रितेश पांडे इन दिनों राजनीति में सक्रिय हैं और प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी से करगहर विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में हैं। गुरुवार को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने गांवों की जमीनी हकीकत और सरकारी लापरवाही पर सवाल खड़े किए।
वीडियो में रितेश पांडे गांव के लोगों से बातचीत करते नजर आए, जहां ग्रामीणों ने बताया कि अब तक गांव में कोई खास विकास नहीं हुआ है। बहोरनापुर गांव के बच्चों ने शिकायत की कि उन्हें स्कूल जाने के लिए रास्ता तक नहीं मिलता। इस पर अभिनेता ने कैप्शन में लिखा, “देखिए, यहां है सरकार की नाकामी और भ्रष्टाचार का जीता-जागता उदाहरण। बच्चे दुखी स्वर में बोले—‘भइया, हम लोगों को स्कूल जाने के लिए रास्ता ही नहीं है।’”
उन्होंने आगे लिखा कि बरसात के दिनों में स्थिति और भी भयावह हो जाती है, जब बच्चों को कमर तक पानी में उतरकर स्कूल जाना पड़ता है। रितेश पांडे ने इसे सरकार की असंवेदनशीलता और शिक्षा के प्रति उदासीन रवैये का प्रतीक बताया।
उन्होंने कहा, “यह सिर्फ एक गांव की कहानी नहीं, बल्कि हमारे सिस्टम की नाकामी की तस्वीर है। अगर बच्चों को स्कूल जाने के रास्ते ही साफ नहीं होंगे, तो शिक्षा का अधिकार सिर्फ कागजों में रह जाएगा। बता दें कि रितेश पांडे भोजपुरी फिल्मों के लोकप्रिय चेहरे हैं और उनका गाना ‘हैलो कौन’ लॉकडाउन के दौरान देशभर में वायरल हुआ था। अब वे राजनीति के जरिए समाज में वास्तविक बदलाव लाने की बात कर रहे हैं।
Tagsरितेश पांडेजनसुराज पार्टीप्रशांत किशोरकरगहर विधानसभाबिहार चुनावबहोरनापुर गांवशिक्षा व्यवस्थाभ्रष्टाचारजनसंपर्क अभियानभोजपुरी सिनेमाजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





