महाराष्ट्र

Bharat Jodo Yatra : राहुल गांधी की पदयात्रा हिंगोली से शुरु

Rani Sahu
14 Nov 2022 8:24 AM GMT
Bharat Jodo Yatra : राहुल गांधी की पदयात्रा हिंगोली से शुरु
x
हिंगोली, कांग्रेस नेता एवं सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) दिन भर के विश्राम के बाद महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र के हिंगोली जिले (Hingoli District) के कमलानुरी में वासपंगारा फाटा से सोमवार सुबह छह फिर से शुरु हुई। राहुल ने कलामनुरी में एक दिन के प्रवास के दौरान कांग्रेस के पूर्व सांसद ने राजीव सातव स्मारक का दौरा किया और श्रद्धाजंलि अर्पित की। पार्टी सूत्रों के अनुसार पदयात्रा सुबह दस बजे जिले के शिवलीला पैलेस तिरुपति नगर पहुंचेगी, जहां वह विश्राम करेगी। राहुल स्थानीय लोगों से बातचीत के बाद शाम चार बजे पदयात्रा फिर से शुरू करेंगे और शाम सात बजे कालेगांव पहुंचेगे। उन्होंने कहा कि हिंगोली जिले के चिंचला में वदत फाटा में रात्रि विश्राम करेंगे।

Source : Uni India

Next Story