- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- सोमवार से बेस्ट की...
![सोमवार से बेस्ट की शुरू होगी प्रीमियम बस सेवा सोमवार से बेस्ट की शुरू होगी प्रीमियम बस सेवा](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/12/09/2300728-1.webp)
x
मुंबई। बेस्ट प्रशासन (Best Administration) द्वारा मुंबई वासियों को उच्च कोटि और सस्ती बस बस सेवा देने के लिए हर दम प्रयास करती रहती है।बेस्ट में बस की संख्या बढ़ने और निम्न किराया होने साथ ही वातानुकूलित सुविधा उपलब्ध होने से यात्रियों का झुकाव भी बेस्ट की ओर बढ़ रहा है । बेस्ट प्रशासन ने इसी कड़ी में अब प्रीमियम बस सेवा (premium bus service) शुरू करने का निर्णय लिया है।सोमवार से कुर्ला से थाना के बीच यह सेवा शुरू होगी इस तरह की जानकारी बेस्ट के जनसंपर्क अधिकारी मनोज वराडे ने दी।
बेस्ट बसों का किराया इस समय देश में परिवहन की सेवा देने वाले किसी भी राज्य से सबसे न्यूनतम किराया होगा। बेस्ट के सामान्य बस का शुरुआती किराया 5 रुपया है जबकि वातानुकूलित बस का शुरआती किराया 6 रुपया है। बेस्ट प्रशासन द्वारा ठंडी ठंडी और अच्छी सुविधा उपलब्ध कराने का ही कारण है कि इस समय बेस्ट में यात्रियों की संख्या में बढ़ोत्तरी हो रही है।बेस्ट में एक समय यात्रियों की संख्या घटकर 20 लाख से भी कम रोजाना हो गई थी। जबकि बेस्ट प्रशासन द्वारा बसों की संख्या बढ़ाने और वातानुकूलित बस की सांख्य में की गई भारी बढ़ोत्तरी से आराम दायक सुविधा उपलब्ध कराये जाने के बाद बेस्ट में अब यात्रियों की संख्या बढ़कर 35 लाख रोजाना हो गई है। बेस्ट प्रशासन ने बसों की संख्या में बढ़ोत्तरी की तो यह संख्या बढ़कर 45 लाख से भी अधिक जा सकती है। बेस्टप्रशासन ने यात्रियों को सुविधा देने के लिए प्रीमियम बस सेवा उपलब्ध कराने का निणर्य लिया है। प्रीमियम बस सेवा थाने से कुर्ला कॉम्पेक्स (Thane to Kurla Complex) तक यह सुविधा उपलब्ध कराने का निणर्य लिया है। बेस्ट की इस सुविधा में यात्री पहले से अपने सीट की बुकिंग कर सकेंगे जिसका किराया 50 रुपया से 250 रुपया रखा गया है। यह बस पूरी तरह इलेक्ट्रिक और वातानुकूलित बस होगी। इन बसों को फ़ास्ट ट्रैक पर चलाया जायेगा। बेस्ट की यह सेवा हर 30 मिनट में ठाणे से बांद्रा कॉम्प्लेक्स के बीच सुबह 07:30 बजे से 8:30 बजे तक और बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स से ठाणे के बीच शाम 5:30 बजे से शाम 7:00 बजे के बीच चलेंगी।.इसके अलावा बेस्ट की यह सेवा बांद्रा से कुर्ला के बीच भी चलाई जाएगी। बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स से बांद्रा रेलवे स्टेशन रूट पर सुबह 8:50 बजे से शाम 5:50 बजे तक और बांद्रा रेलवे स्टेशन से बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स रूट पर सुबह 9:25 बजे से शाम 6:25 बजे तक चलेंगी।
Source : Hamara Mahanagar
{ जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरलहो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।}
Next Story