- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- बीएमसी चुनाव से पहले...
महाराष्ट्र
बीएमसी चुनाव से पहले संजय निरुपम ने लगाए उद्धव ठाकरे पर गंभीर आरोप
SHIDDHANT
4 Jan 2026 8:45 PM IST

x
Mumbai मुंबई। शिवसेना नेता संजय निरुपम ने मुंबई नगर निगम चुनाव को लेकर बड़ा दावा करते हुए कहा है कि आगामी बीएमसी में महायुति की जीत तय है और इसका फैसला मराठी भाषी जनता करेगी। उन्होंने उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में बीएमसी के 25 साल के कार्यकाल को विफल बताते हुए उन पर तीखा हमला बोला। शिवसेना नेता संजय निरुपम ने मुंबई की राजनीति और आगामी नगर निगम चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि मुंबई का अगला महापौर महायुति का होगा और इसका फैसला मराठी बोलने वाले लोग करेंगे। यह निश्चित रूप से मराठी और हिंदू ही होगा, इस पर कोई मतभेद नहीं है।
संजय निरुपम ने उद्धव ठाकरे पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि उन्होंने करीब 25 वर्षों तक मुंबई महानगरपालिका पर शासन किया, लेकिन इस लंबे कार्यकाल में भी शहर का समग्र विकास नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि इन 25 वर्षों में मुंबई को न तो साफ पीने का पानी मिला और न ही पर्याप्त जल आपूर्ति की व्यवस्था की गई। सड़कों की हालत बदतर रही, अस्पतालों का संचालन ठीक से नहीं हुआ और स्कूलों की स्थिति भी संतोषजनक नहीं रही।
उन्होंने कहा कि साफ-सफाई के नाम पर मुंबई आज भी गंदगी से जूझ रही है। संजय निरुपम ने आरोप लगाया कि जब 25 साल के शासन में शहर की बुनियादी समस्याओं का समाधान नहीं किया जा सका, ऐसे में अब उनके द्वारा किए जा रहे वादे सिर्फ चुनावी जुमले हैं जिनसे जनता को किसी वास्तविक बदलाव की उम्मीद नहीं करनी चाहिए।
अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर प्रतिक्रिया देते हुए संजय निरुपम ने अमेरिका द्वारा वेनेजुएला पर हमले को लेकर भी कड़ी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप अब तक खुद को दुनिया में युद्ध रोकने वाला नेता बताते रहे हैं। उन्होंने भारत-पाकिस्तान, रूस-यूक्रेन और थाईलैंड-कंबोडिया के बीच युद्ध रोकने के दावे किए और खुद को वैश्विक स्तर पर शांति स्थापित करने वाला नेता बताने की कोशिश की। ऐसा प्रतीत हो रहा था कि ट्रंप शांति के नोबेल पुरस्कार की दिशा में काम कर रहे हैं, लेकिन वर्तमान घटनाक्रम उनके दोहरे चरित्र को उजागर करता है।
उन्होंने आरोप लगाया कि अमेरिका द्वारा वेनेजुएला पर हमला किया गया और बाद में यह पुष्टि की गई कि यह सैन्य कार्रवाई ट्रंप के सीधे निर्देश पर अमेरिकी सेना ने की। इससे यह साबित होता है कि ट्रंप का रवैया पाखंड और दोहरे चेहरे वाला है। संजय निरुपम ने यह भी कहा कि वेनेजुएला एक संप्रभु राष्ट्र है और वहां किस तरह से शासन चलेगा, यह वहां की सरकार और जनता तय करेगी। किसी भी बाहरी देश को उसके आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप करने का कोई अधिकार नहीं है।
Tagsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





