महाराष्ट्र

बरेली पुलिस ने फर्जी दस्तावेज बनाने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का किया भंडाफोड़

SHIDDHANT
22 Aug 2025 11:07 PM IST
बरेली पुलिस ने फर्जी दस्तावेज बनाने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का किया भंडाफोड़
x

BARELI बरेली: पुलिस ने मिलिट्री इंटेलिजेंस लखनऊ इकाई और एसओजी टीम के साथ मिलकर फर्जी दस्तावेज बनाने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने अलग-अलग थानों में छापेमारी के दौरान कई आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि कुछ मौके से फरार हो गए। पुलिस के मुताबिक, यह गिरोह आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, हाईस्कूल और इंटर की मार्कशीट, जाति व निवास प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, वोटर आईडी, पैन कार्ड और स्टाम्प पेपर तक फर्जी तरीके से तैयार करता था।

आरोपियों के पास से भारी मात्रा में उपकरण भी बरामद हुए हैं। इनमें लैपटॉप, प्रिंटर, स्कैनर, फिंगरप्रिंट और थंब स्कैनर मशीन, वेब कैमरा, आईरिस कैमरा, रबर स्टांप, मोबाइल फोन, टैबलेट, पैन ड्राइव और सैकड़ों फर्जी दस्तावेज शामिल हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरोह की यह गतिविधि कई राज्यों में फैली हुई थी और यह दस्तावेज लोगों से पैसे लेकर तैयार करता था। इस कार्रवाई से न केवल फर्जी दस्तावेज बनाने वाली नेटवर्क को नुकसान हुआ है, बल्कि कई संभावित अपराधों की रोकथाम में भी मदद मिली है। आरोपियों से पूछताछ जारी है और पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है

Next Story