महाराष्ट्र

Banda: बांदा में 111 मोबाइल बरामदगी का अभियान सफल, स्वामियों को लौटाए फोन

Admindelhi1
31 Aug 2026 11:35 AM IST
Banda: बांदा में 111 मोबाइल बरामदगी का अभियान सफल, स्वामियों को लौटाए फोन
x
खोए मोबाइल वापस मिलने से खिले चेहरे, बांदा में 111 फोन लौटाए

बांदा: उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में “मुस्कान अभियान” चलाया जा रहा है। इसके तहत साइबर क्राइम पुलिस थाना और सभी थानों की संयुक्त साइबर टीम ने अथक प्रयास करते हुए विभिन्न् कंपनियों के कुल 111 एंड्रायड मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 20 लाख रुपये है।

बरामद सभी माेबाइलाें काे रविवार की शाम काे उनके असली स्वामियाें काे देने के लिए पुलिस लाइन में बुलाया गया। अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज और सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी साइबर क्राइम सुश्री मेविस टॉक ने बरामद किए गए सभी मोबाइल फोन काे एक-एक करके उनके वास्तविक स्वामियों के सुपुर्द किए। लंबे समय से खोए अपने महंगे फोन वापस पाकर नागरिकों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने बांदा पुलिस के प्रति गहरा आभार व्यक्त किया।

अभियान के तहत साइबर क्राइम पुलिस थाना टीम ने 80 और अन्य थानों की संयुक्त साइबर टीम ने 31 मोबाइल फोन तलाशने में सफलता हासिल की।

Next Story