- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- एमएमआर में खुलेंगे...

x
मुंबई। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ने कहा कि मुंबई को विश्व स्तरीय स्वच्छ और सुंदर शहर बनाने के लिए मजबूती से कदम उठाए जा रहे हैं। सड़कों, चौक, फुटपाथ, फ्लायओवर का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगले चरण में मुंबई की तरह महानगर क्षेत्र (एमएमआर ) में हिंदू हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे (Balasaheb Thackeray) आपला दवाखाने खोले जाएंगे।
मुंबई फर्स्ट संस्था के पदाधिकारियों ने सोमवार को मुख्यमंत्री से मुलाकात की। इस दौरान मुंबई के सौंदर्यीकरण, स्वास्थ्य व्यवस्था, इंफ्रा स्ट्रक्चर की परियोजनाओं आदि पर चर्चा हुई। इस दौरान मुंबई फर्स्ट संस्था के नरिंदर नायर, संजय उबाले, अशांक देसाई, नेवील मेहता, अश्विनी ठाकुर आदि पदाधिकारी मौजूद थे। शिंदे ने इस मौके पर हम मुंबई को दुनिया का सबसे खूबसूरत शहर बनाना चाहते हैं और इसके लिए हमने काम शुरू कर दिया है। मुंबई में सड़कों को क्रांकीट करण किया जाएगा और इस प्रकार गड्ढा मुक्त सड़कों की अवधारणा साकार होगी। शिंदे ने कहा कि मुंबई में व्यस्त जगहों पर चौराहों, सड़कों, फुटपाथों, फ्लाईओवरों का सौंदर्यीकरण शुरू हो गया है।
उन्होंने कहा कि कोलीवाडा का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है और उनकी साफ-सफाई पर जोर दिया जा रहा है। कोलीवाड़ा को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जा रहा है और वहां की खाद्य संस्कृति से पर्यटकों को परिचित कराने का प्रयास किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मुंबई में 227 जगहों पर आपला क्लिनिक शुरू किए जाएंगे और आम लोगों को मुफ्त स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराई जाएगी। इस मौके पर मुंबई फर्स्ट संस्था के पदाधिकारियों ने आपला क्लीनिक पहल की सराहना की। इस अवसर पर मुंबई में ग्लोबल वार्मिंग, बदलते शहर और जलवायु परिवर्तन पर अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित करने के बारे में चर्चा हुई।
Source : Hamara Mahanagar
( जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरलहो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।)
Next Story