महाराष्ट्र

मुंबई, पुणे में हवाई ईंधन सस्ता

Rani Sahu
9 March 2023 4:56 PM GMT
मुंबई, पुणे में हवाई ईंधन सस्ता
x
मुंबई। वित्तीय वर्ष 2023-24 के बजट (Budget 2023-24) में महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई, पुणे महापालिका क्षेत्र और रायगड जिले में एविएशन टर्बाइन फ्यूल (एटीएफ) पर लगने वाले मूल्य वर्धित कर (वैट) की दर में कमी की है। यह फैसला हवाई यातायात को बढ़ावा देने सहित आर्थिक विकास को गति देने के लिए लिया गया है।
मुंबई, पुणे महापालिका क्षेत्र और रायगड जिले में एविएशन टर्बाइन फ्यूल (एटीएफ) पर लगने वाले मूल्यवर्धित कर की दर 25 प्रतिशत से घटाकर 18 फीसदी कर दी गई है। एटीएफ पर वैट कम होने से इसकी दरें बैंग्लोर और गोवा के समान हो जाएगी।
बकाया भुगतान के लिए अभय योजना
जीएसटी लागू होने से पहले राज्यकर विभाग की तरफ से लागू विभिन्न कानूनों के संदर्भ में बकाया भुगतान के लिए अभय योजना लागू की गई है। यह योजना 1 मई 2023 से 31 अक्टूबर 2023 तक लागू रहेगी। योजना के तहत 2 लाख रुपए बकाया होने पर व्यापारियों पर लगाया गया कर पूरी तरह माफ होगा। इसका लाभ 1 लाख छोटे व्यापारियों को मिलेगा। यदि किसी व्यापारी का बकाया 50 लाख रुपए है तो वह 20 प्रतिशत रकम भरेगा तो 80 प्रतिशत रकम माफ हो जाएगी।

{जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरलहो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।}

Next Story