- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- दरिंदगी: साथी को पीटकर...
महाराष्ट्र
दरिंदगी: साथी को पीटकर भगाया, फिर युवती से रेप कर वीडियो बनाकर फरार हुआ आरोपी
jantaserishta.com
27 Nov 2026 10:25 AM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
जांच जारी.
नागपुर: नागपुर के सोनेगांव झील के पास एक सुनसान जंगल में 19 साल की लड़की के साथ रेप का मामला सामने आया है. आरोप है कि एक अज्ञात युवक ने पहले लड़की के प्रेमी के साथ मारपीट की और उसे वहां से भगा दिया. इसके बाद आरोपी ने लड़की के साथ रेप किया. युवक ने इस दौरान लड़की के वीडियो भी बनाए. इसी के साथ कीमती सामान छीन लिया और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर फरार हो गया. घटना के बाद से पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है.
लड़की अपने प्रेमी के साथ सोनेगांव झील के पास जंगल के एक सुनसान हिस्से में मौजूद थी. इसी दौरान एक युवक वहां पहुंचा. आरोप है कि युवक ने पहले लड़की के प्रेमी के साथ मारपीट की और उसे वहां से जाने पर मजबूर कर दिया. इसके बाद आरोपी ने लड़की के साथ रेप किया. उसने वीडियो भी बना लिए और उसका कीमती सामान भी छीन लिया. जाते समय आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी दी.
घटना के करीब 24 घंटे बाद पीड़िता अपने परिजनों के साथ सोनेगांव पुलिस थाने पहुंची. वहां उसने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी. इस मामले की गंभीरता को देखते हुए सोनेगांव पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीमें आरोपी की तलाश में जुट गई हैं.
पुलिस जंगल में आने-जाने वाले रास्तों पर लगे CCTV कैमरों की फुटेज देख रही है. जांच टीम यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी किस रास्ते से वहां पहुंचा और वारदात के बाद किस तरफ भागा. नागपुर क्राइम ब्रांच के डीसीपी दीपक अग्रवाल के मुताबिक, इस वारदात को एक आरोपी ने अंजाम दिया है.
पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश की जा रही है. पुलिस ने संदिग्ध आरोपी का स्केच भी जारी किया है. इसके जरिए आरोपी की पहचान करने की कोशिश की जा रही है. पुलिस की कई टीमें अलग-अलग स्तर पर जांच कर रही हैं. फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है. CCTV फुटेज और जारी किए गए स्केच की मदद से उसकी पहचान करने की कोशिश की जा रही है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





