महाराष्ट्र

मुंबई एयरपोर्ट पर शिवसैनिकों ने अडानी एयरपोर्ट लिखा बोर्ड तोड़ा, देखें वीडियो

jantaserishta.com
2 Aug 2021 2:45 PM IST
मुंबई एयरपोर्ट पर शिवसैनिकों ने अडानी एयरपोर्ट लिखा बोर्ड तोड़ा, देखें वीडियो
x

मुंबई के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सोमवार को शिवसेना कार्यकर्ताओं द्वारा तोड़फोड़ की गई है. इस एयरपोर्ट का संचालन अब अडानी ग्रुप के हाथ में है. शिवसेना कार्यकर्ताओं ने एयरपोर्ट पर लगा 'अडानी एयरपोर्ट' के बोर्ड को नुकसान पहुंचाया.

शिवसेना का आरोप है कि पहले ये एयरपोर्ट छत्रपति शिवाजी महाराज एयरपोर्ट के नाम से जाना जाता था, लेकिन अब यहां पर अडानी एयरपोर्ट का बोर्ड लगा है. ऐसे में ये सहन नहीं किया जाएगा.


गौरतलब है कि अडानी समूह की ओर से पिछले कुछ सालों में एविएशन सेक्टर में बड़ा निवेश किया गया है. देश के कई बड़े एयरपोर्ट का संचालन अब अडानी समूह के पास है. जुलाई में ही मुंबई के इंटरनेशनल एयरपोर्ट का संचालन पूरी तरह से अडानी समूह के पास आया था, खुद गौतम अडानी ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी थी.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story