महाराष्ट्र

टूरिजम के नाम पर डॉक्टर को चुना लगानेवाला गिरफ्तार

Admin2
18 Jun 2023 4:16 PM GMT
टूरिजम के नाम पर डॉक्टर को चुना लगानेवाला गिरफ्तार
x
मुंबई : मलबार हिल पुलिस ने एक दांत के डॉक्टर (dentist) को मालदीव में टूरिज्म के लिए जाने के नाम पर धोखाधड़ी करने के मामले में पंजाब से एक आरोपी को गिरफ्तार (Arrested) किया गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम लव गुप्ता है। जिसने डॉक्टर को फोन कर उन्हें मालदीव में घूमने के लिए एक अच्छा पैकेज देने का वादा किया था। बताए जाने के आधार पर डॉक्टर ने आरोपी को उसके अकाउंट में यूपीआई से पैसे तो ट्रांसफर कर दिए, लेकिन बाद में आरोपी उनके फोन कॉल का कोई जवाब नहीं दे रहा था। तभी उन्होंने मलबार हिल पुलिस थाने में जाकर मामले की शिकायत दर्ज करवाई।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक आरोपी लव रमेश गुप्ता (37) है। पुलिस ने उसे पंजाब के पीर मुछाला इलाके से गिरफ्तार किया है। आरोपी पंजाब हरियाणा राज्य के बॉर्डर पर रहता था। उसे ढूंढने में पुलिस को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। आरोपी अलग-अलग नंबर से फोन करता और अलग-अलग नाम बता कर आवाज बदलकर लोगों से बात करता था। जानकारी के मुताबिक आवाज बदलने में आरोपी माहिर है और उसी का इस्तेमाल वह अपराध को अंजाम देने के लिए करता था।
आवाज बदलकर करता था बात
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी खुद ही कर्मचारी और मालिक बन कर अलग-अलग आवाज में लोगों से बात करता था। बात करने के लिए भी अलग अलग मोबाइल नंबर का इस्तेमाल करता था। जिससे लोगों को यह शक ना हो कि एक ही व्यक्ति दो नाम से बात कर रहा है। आरोपी को पुलिस ने बैंक अकाउंट की डिटेल निकालकर पंजाब से गिरफ्तार किया है। बैंक अकाउंट से पुलिस को पता चला कि आरोपी हिमाचल प्रदेश का रहने वाला है। जिसके बाद पुलिस ने वहां पहुंचकर उसे पंजाब में ही गिरफ्तार कर लिया।
तीन राज्यों का मिल रहा था लोकेशन
आरोपी की तलाश जब पुलिस कर रही थी, तब जिस मोबाइल नंबर से फोन किया गया था, उसका लोकेशन तीन राज्यों का मिल रहा था। जिससे आरोपी को पकड़ने में काफी मुश्किलें हो रही थी। पुलिस को हिमाचल प्रदेश, पंजाब और हरियाणा तीन राज्यों का लोकेशन मिल रहा था। लेकिन अकाउंट नंबर से अधिक जानकारी मिलने के बाद आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई।
घर में बंद कर लिया था खुद को
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक जब आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की टीम उसके घर पर पहुंची, तब लगभग आधे घंटे तक पुलिस को उसे पकड़ने में मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस की टीम को देखते ही आरोपी घर में छुप कर बैठ गया और दरवाजे को ताला लगा दिया था। इसके बाद घर खुलवाने के लिए गांव वालों की मदद ली गई और फिर आरोपी को घर में से गिरफ्तार कर लिया गया।
Next Story